फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आईपीएल पर सट्टा लगाता एक गिरफ्तार, टीवी, मोबाइल, 15 हजार नकद बरामद

आईपीएल पर सट्टा लगाता एक गिरफ्तार, टीवी, मोबाइल, 15 हजार नकद बरामद

Sun, 28 Apr 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल पर सट्टा लगाता एक गिरफ्तार, टीवी, मोबाइल, 15 हजार नकद बरामद
हिसार। पुलिस ने शुक्रवार रात आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने टीवी, मोबाइल, 15 हजार रुपये नकद व अन्य सामान भी बरामद किया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह, सिपाही अनिल कुमार, चालक शमशेर सिंह गश्त पर थे। वे मंगाली आकलान गांव के अड्डे पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मंगाली आकलान निवासी विनय अपने रिहायशी मकान में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहा है। इस सूचना पर नियमानुसार एसपी की परमिशन लेकर एक रेडिंग पार्टी तैयार कर मौके पर रेड की गई। इसके बाद हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह को एक बोगस सट्टेबाज बनाकर भेजा गया। उसे मार्क किया हुआ 2000 रुपये का नोट देकर सट्टेबाज के पास भेजा गया। वहां पर आरोपी शुक्रवार को आईपीएल में चल रहे केकेआर और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच सट्टा लगवा रहा था। पुलिस के बोगस ग्राहक ने योजना के अनुसार केकेआर की जीत पर सट्टा लगाकर सट्टा पर्ची हासिल की और पुलिस पार्टी की ओर इशारा किया। इसके बाद आरोपी विनय को मौके से काबू कर लिया गया। उससे मौके से बाल पेन, सट्टा पर्ची, दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद, टीवी, रिमोट, डिश, एक चार्जर आदि सामान बरामद किया। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल सुभाष के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed