फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विवाहिता का शव ले जाने को लेकर भिड़े मायका व ससुराल पक्ष के लोग, 9 घायल

विवाहिता का शव ले जाने को लेकर भिड़े मायका व ससुराल पक्ष के लोग, 9 घायल

Sun, 28 Apr 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव ले जाने को लेकर भिड़े मायका व ससुराल पक्ष के लोग, 9 घायल
हिसार। नागरिक अस्पताल शनिवार सुबह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक विवाहिता के शव को लेकर जाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने लाठियों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने भी पत्थर, ईंटों से हमला कर दिया। मामला हद तक भड़का कि हर कोई छिपने की जगह ढूंढता रहा। हमले में नौ लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

मामले के अनुसार पाल की ढाणी निवासी 24 वर्षीय ज्योति गर्भवती थी। अज्ञात परिस्थितियों में वीरवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से ज्योति की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाना था। सुबह दोनों पक्षों के लोग पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इकट्ठा थे। वहां प्रमुख लोगों की मौजूदगी में समझौते के प्रयास चल रहे थे। आरोप है कि इसी बीच 15-20 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए और हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हर कोई इधर-उधर भागने लगा। स्वयं को बचाने के लिए लड़का पक्ष के लोगों ने वहां पड़े पत्थर-ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। यह हंगामा करीब 15-20 मिनट तक चला।
विज्ञापन

सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा अस्पताल
इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल अस्पताल परिसर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही हमलावर तायल गार्डन की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन हमलावर बचकर भागने में कामयाब हो गए। हमलावर अपने डंडे इधर-उधर फेंक गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोग हुए घायल, सात हो गए फरार
इस मामले में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से अधिकांश को सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। ये लोग स्वयं ही इलाज के लिए इमरजेंसी में पहुंचे। अभी ये इमरजेंसी में पहुंचे ही थे कि वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख घायलों में से सात लोग फरार हो गए। दो घायल कलौदा (जींद) निवासी अलमीत ओड़ हांसी निवासी कृष्ण वहीं खड़े रहे, जिन्हें दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया गया।
मायके पक्ष का आरोप
मृतका के पिता बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि जब से शादी हुई है, तब से ज्योति के ससुराल वाले उसके साथ दहेज की मांग को लेकर तंग कर रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने ज्योति को जबरदस्ती जहर पिला दिया और हमारे को सूचना भी नहीं दी। हमें बाद में सूचना दी और कभी कुछ कहते तो कभी कुछ कहते, लेकिन जहर के बारे में कुछ नहीं बताया।
ये कहना है पंचायती पक्ष का
पंचायती पक्ष के सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत चल रही थी तो अचानक 15-20 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने जबरदस्ती शव ले जाने की कोशिश की। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने हमला शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे हमलावरों को नहीं जानते कि वे किस पक्ष के थे।
डेढ़ साल का बेटा है
पाल की ढाणी निवासी 24 वर्षीय ज्योति की शादी 22 नवंबर 2015 को भिवानी जिले के सिवानी कस्बे के अंतर्गत बड़वा गांव निवासी 26 वर्षीय जोगेंद्र के साथ हुई थी। उनको शादी के बाद एक बेटा हुआ। उनका बेटा युवी फिलहाल डेढ़ साल का है और ज्योति भी गर्भवती थी।
मायके वालों को सौंपा शव
घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ज्योति के शव को उसके मायके वालों को सौंपा। इतना ही नहीं किसी भी अन्य झगड़े की आशंका के चलते नागरिक अस्पताल से ही ज्योति के परिजनों के साथ पुलिस भी साथ गई। पुलिस हांसी सीमा तक साथ गई और उसके बाद लौट आई। परिजनों ने पाल की ढाणी पहुंचकर ज्योति के शव का दाह संस्कार कर दिया।
ससुराल पक्ष का आरोप : पीछा किया
मृतका ज्योति के पिता बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि जैसे ही वे अस्पताल से शव लेकर चले तो ज्योति के ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका पीछा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे शव को छीनने के प्रयास में थे, लेकिन पुलिस साथ होने के कारण उनकी हिम्मत नहीं हो सकी। गांव में तो वे घुस ही नहीं सकते थे।
अस्पताल में नहीं टेटनस का टीका
नागरिक अस्पताल में टेटनस का टीका उपलब्ध नहीं था। हमले में घायल हुए लोगों को इमरजेंसी में दाखिल कराया गया तो वहां उनको लगाने के लिए नर्सों को टेटनस का टीका नहीं मिला। दो घायलों में से अलमीत ने इस बात को लेकर स्टाफ के साथ बहसबाजी भी की। उसका कहना था कि इतना बड़ा अस्पताल है, यहां टेटनस का इंजेक्शन भी नहीं है। इसके बाद अलमीत का अटेंडेंट बाहर से इंजेक्शन लेकर आया तो स्टाफ ने अलमीत को टेटनस का टीका लगाया।


अस्पताल में मारपीट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई कृष्ण कुमार, प्रभारी, अनाज मंडी चौकी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed