फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीटीएम शालिनी चेतल को जेठ को गाड़ी का टॉयर पंक्चर की बात बोलकर उड़ा लिए 7.50 लाख

सीटीएम शालिनी चेतल को जेठ को गाड़ी का टॉयर पंक्चर की बात बोलकर उड़ा लिए 7.50 लाख

Tue, 16 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीटीएम शालिनी चेतल को जेठ को गाड़ी का टॉयर पंक्चर की बात बोलकर उड़ा लिए 7.50 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेड स्कवेयर मार्केट में दिनदहाड़े सीटीएम शालिनी चेतल के जेठ श्यामलाल को गाड़ी के टॉयर पंक्चर होने की बात बोलकर पांच लोग साढ़े सात लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पैसे उनकी गाड़ी में बैग में रखे हुए थे। रुपयों भरा बैग लेने के बाद सभी पांचों आरोपी रेलवे पुल की तरफ भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में श्यामलाल ने बताया कि वह अपने भाई रमेश के साथ ईंट भट्ठे का काम करते हैं। सोमवार को उन्हें भट्ठा लेबर को पैसे देने थे। इसके लिए वह सुबह करीबन 11 बजे बैंक से पांच लाख रुपये निकलवाकर लाए थे। इसके बाद वह अपने दफ्तर रेड स्क्वेयर मार्केट में आ गए। यहां से वह अपने भाई रमेश से ढाई लाख रुपये और लेकर बैग में डालकर चलने की तैयारी करने लगे। उन्होंने जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया तो पीछा से उनको इशारा किया कि आपकी गाड़ी का पिछला टायर पंक्चर हो गया है। इस पर जब श्यामलाल गाड़ी रोककर नीचे उतरे तो चोरों ने खिड़की खोलकर बैग उठाया और पैदल ही पुल के नीचे से फरार हो गए। इस पर श्यामलाल ने तुरंत 100 नंबर पर फोन मिलाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ व सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एचडीएफसी बैंक व ओमप्रकाश के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें चार-पांच संदिग्ध लोग पैसे निकलवाने आए रमेश कुमार का पीछा करते हुए बैंक के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा यहीं लोग श्यामलाल द्वारा गाड़ी स्टार्ट करने से पहले उनके कार्यालय के आसपास घूमते दिख रहे हैं। मौका मिलते ही यह सभी गाड़ी से बैग लेकर फरार हुए हैं। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज देने को कहा है, ताकि चोरों की पहचान करके उन्हें पकड़ा जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच व चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है इस एरिया में वारदात
इस एरिया में इससे पहले भी वारदात हो चुकी है। करीबन तीन महीने पहले अज्ञात लोग एक्सिस बैंक मैनेजर कृष्णा खत्री की कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी करके ले गए थे। इस घटना के कुछ दिन बाद ही ऑटो मार्केट व्यापारी से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे।


पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा आसपास के एरिया के आदतन अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
-मनदीप सांगवान, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed