फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीआरपीएफ जवान के बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी

सीआरपीएफ जवान के बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी

Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान के बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सीआरपीएफ में तैनात गढ़वा निवासी इंद्रराज के अमरदीप कॉलोनी स्थित मकान से चोर साढ़े तीन लाख की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय मकान बंद था और इंद्रराज व उसके परिवार के सदस्य पिता की मौत के चलते गांव गए हुए थे। लौटने पर वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गढ़वा निवासी इंद्रराज ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है। हिसार की अमरदीप कॉलोनी में मकान बनाया हुआ है, जहां उसका परिवार रहता है। उसके पिता का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पिछले दिनों इलाज के दौरान उसके पिता का देहांत हो गया था, जिस कारण परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। घर ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। घर के अंदर गया तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में इंद्रराज ने बताया कि चोर उसके घर से गहने और साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। आजाद नगर चौकी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed