फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने पर लगी 13 हजार की चपत, केस दर्ज

ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने पर लगी 13 हजार की चपत, केस दर्ज

Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने पर लगी 13 हजार की चपत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑनलाइन की एक साइट पर पुराना मोबाइल फोन खरीदने पर शिवनगर निवासी राकेश वर्मा ठगी का शिकार हो गए। वर्मा के साथ 13 हजार रुपये की ठगी हो गई। उनको न तो मोबाइल फोन मिला और न रकम। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आलोक नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

शिवनगर के राकेश वर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने 24 मार्च को ओएलएक्स पर पुराना आईफोन 6 मोबाइल देखा था। साइट पर दिए गए मोबाइल फोन पर कॉल की और फोन खरीदने की बात कही। फोन मालिक ने अपना नाम आलोक जैतावत बताते हुए खुद को फौजी बताया और अपनी पोस्टिंग जैसलमेर के कैंट में बताई। उसने कहा कि आधी राशि पहले जाम करानी होगी। राकेश ने फोन खरीदने के लिए 25 मार्च को पेटीएम से दो बार में पांच हजार रुपये भेज दिए। इस पर उसने अगले दिन कुरियर कंपनी वाले को फोन पर कुरियर आने की बात पूछी। उसके बाद कुरियर कर्मचारी ने उसे बाकी के पैसे देने के बाद डिलीवरी की बात कही। 26 मार्च को ही उसे आठ हजार भी पेटीएम कर दिए। उसके बाद से वह लगातार कुरियर कर्मचारी व फोन मालिक को फोन कर रहा है। मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। राकेश ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed