फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर-15 में बाईकर स्कूटी सवार कांग्रेस नेता की पत्नी का पर्स छीनकर फरार

सेक्टर-15 में बाईकर स्कूटी सवार कांग्रेस नेता की पत्नी का पर्स छीनकर फरार

Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-15 में बाईकर स्कूटी सवार कांग्रेस नेता की पत्नी का पर्स छीनकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला कांग्रेस किसान-खेत मजदूर के जिला प्रधान राजेश संदलाना की पत्नी अनीता का पर्स छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार हो गए। वारदात सेक्टर-15 में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 के मकान नंबर 434 में रहने वाले कांग्रेस किसान-खेत मजदूर कमेटी के जिला प्रधान राजेश संदलाना की पत्नी अनीता रानी वीरवार रात स्कूटी पर सातवीं में पढ़ने वाली बेटी ईशु और चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी निशु के साथ हाउसिंग बोर्ड और एचएयू चार नंबर गेट के बीच की मार्केट में गई थीं। वह वहां एक ज्वेलर, एक बुटीक और एक चूड़ी भंडार में गई थीं। वह वहां से निकलकर करीब साढे़ आठ बजे दोनों बेटियों के साथ स्कूटी पर लौट रही थीं। वे ब्लूमिंग डेल्स स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवक झपट्टा मारकर अनीता का पर्स छीनकर फरार हो गए। उनका पर्स बेटी ईशु के हाथ में था। पर्स में गहने और पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था। चोरीशुदा माल की कीमत 15 हजार रुपये से ऊपर बताई गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसी ने नहीं की मदद
अनीता रानी ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने शोर मचाया। रोड पर काफी वाहनों का आवागमन था। इसके अलावा एक रेहड़ी पर कुछ महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं। शोर मचाने के बावजूद कोई उनकी मदद करने नहीं आया। उन्होंने स्कूटी पर पीछा किया, लेकिन झपटमार गलियों में बाइक दौड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले पीएलए और सेक्टर-16 में हुई वारदात
सिटी थाना एरिया में झपटमार गिरोह के चार सदस्य पकड़े जाने के बाद उस एरिया में झपटमारी की वारदात नहीं हो रही हैं। अब सिविल लाइन एरिया में झपटमारी की वारदात हो रही हैं। तीन दिन पहले सेक्टर-16/17 में कैमरी रोड के शास्त्री नगर की बिमला से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 5000 रुपये और कागजात थे। उसी रात पीएलए की सुवीरा नामक महिला से बाइक सवार तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 16000 रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed