फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रुपयों के लालच में मामा ने बेरहमी से कर डाली भांजे की हत्या

रुपयों के लालच में मामा ने बेरहमी से कर डाली भांजे की हत्या

Sun, 12 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लालच में मामा ने बेरहमी से कर डाली भांजे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रुपयों के लालच में आकर एक मामा ने अपने ही 19 साल के भांजे अंकित को इतना पीटा कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 11 अक्तूबर की चरखी दादरी की है। अंकित का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सूचना मिलने पर चरखी दादरी पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अंकित के नाना सूरजमल की शिकायत पर आनंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

चरखी गांव के रहने वाले सूरजमल ने बताया कि उनका दोहता अंकित भिवानी जिले के लोहारू स्थित पहाड़ी गांव का रहने वाला था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता। अंकित के पिता मनोज की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। इसका फायदा अंकित के मामा ने उठाया और 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान अंकित के परिवार से 15 लाख रुपये ले लिए। वह कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे एक नेता के साथ जुड़ा हुआ था। उसी दौरान अंकित के परिवार ने जमीन बेची थी। मामा के रुपये मांगने पर अंकित ने उन्हें रुपये दे दिए। अंकित ने अपने मामा से हिसाब करने की बात की। मृतक के नाना का आरोप है कि यही बात उसके मामा आनंद को खटक गई कि अब तो रुपये वापस देने पड़ेंगे। उसने साजिश रची और 11 अक्तूबर को यह कहकर चरखी दादरी बुला लिया कि तुम्हारी मामी बीमार है। एक लाख रुपये लेकर आ जाओ। मामा के बुलाने पर अंकित वहां पहुंच गया। पहले से ही प्लानिंग कर बैठे मामा ने रात को उसके साथ मारपीट करते हुए रॉड से हमला कर दिया। घायल अंकित को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार देर रात अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed