फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लूट की साजिश में हत्यारोपी पकड़े

लूट की साजिश में हत्यारोपी पकड़े

Wed, 18 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
लूट की साजिश में हत्यारोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए की टीम ने सिविल लाइन एरिया में लूट की साजिश रचते हुए कैमरी रोड के राहुल उर्फ दबंग और पटेल नगर के प्रदीप उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को साउथ बाईपास पर लूट की साजिश रचते पकड़ा है। इनमें से एक के पास चाकू, दूसरे के पास रॉड बरामद मिली है। दोनों ने पूछताछ में ऋषि नगर में एक साल पहले देर रात एक राजमिस्त्री ठेकेदार सूबे सिंह की हत्या करना स्वीकारा है। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ गिरोहबंदी का केस दर्ज किया है।
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कप्तान सिंह को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन एरिया में दो बदमाश आते-जाते राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। यदि मौके पर रेड की जाए तो वे हाथ आ सकते हैं। तभी छापामार दल का गठन कर बताए गए स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर कैमरी रोड के राहुल उर्फ दबंग और पटेल नगर के प्रदीप उर्फ गोलू को पकड़ा। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर सीआईए भवन ले गई। वहां दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिसंबर 2016 में ऋषि नगर में राजमिस्त्री सूबे सिंह का पर्स छीना था। तब उन्होंने विरोध करने पर राजमिस्त्री के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। वे पर्स छीनकर फरार हो गए थे। राजमिस्त्री की हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी थी। मृतक के परिजन एसपी से मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं, लेकिन फिर भी वारदात अनसुलझी थी। दोनों ने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं और चोरी के मुकदमे में एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं। पुलिस का मानना है कि उनसे पूछताछ में कई और केस सुलझेंगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गिरोहबंदी का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों को बुुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

दोनों एक माह पहले आए थे जेल से बाहर
सीआईए टीम ने बताया है कि दोनों करीब एक महीने पहले ही चोरी मामले में जेल से बाहर आए हैं। पुलिस के सामने उन्होंने इससे पहले कभी मर्डर का राज नहीं खोला। उन्होंने बताया कि वे स्मैक का नशा करते हैं। राजमिस्त्री से पैसे छीनने के चक्कर में उन्होंने उसके साथ वारदात की थी, लेकिन उन्हें मर्डर के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें सुबह पता चला कि रात को जिससे उन्होंने लूट की थी, वह मर गया। हालांकि पुलिस अंदेशा लगा रही है कि उक्त लोगों ने इससे पहले भी अपने एक साथी का रेलवे कॉलोनी के पास मर्डर किया था। पुलिस इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
ऋषि नगर में विश्वकर्मा मंदिर के पास पुरानी बर्फ फैक्ट्री के सामने 16 दिसंबर 2016 में रविवार रात को अज्ञात लोगों ने चिनाई मिस्त्री ठेकेदार सूबे सिंह के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। 52 वर्षीय सूबे सिंह हॉस्पिटल में भर्ती अपनी बहन के दोहते को देखकर घर लौट रहा था। बदमाश उससे सात हजार की नकदी और एक मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। रातभर शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। पुलिस की सूचना पर सुबह पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त चिनाई राजमिस्त्री के तौर पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed