फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले बाप को भेजा सलाखों के पीछे

दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले बाप को भेजा सलाखों के पीछे

Fri, 15 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले बाप को भेजा सलाखों के पीछे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिव्यांग बेटी के साथ रेप कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है। रिश्तों को तार-तार करने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी बाप को वीरवार को कोर्ट में पेश किया था। मामले के बाद से परिवार में हंगामा मच गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता मां है और पीड़िता बेटी है। जब से पिता की करतूत सामने आई है, मां के आंसू नहीं थम रहे। दिव्यांग बेटी 32 सप्ताह की गर्भवती है। अब डिलीवरी के बाद पुलिस इस मामले में आरोपी पिता का डीएनए टेस्ट भी करवा सकती है।
पुलिस को किया था गुमराह
इस मामले में सबसे पहले दंपति ने उनकी दिव्यांग बेटी को गर्भवती करने का आरोप पड़ोसी पर लगाया। इस मामले में एक अन्य लड़के का नाम भी लिया गया। जब पुलिस ने तलाश किया तो उस नाम का युवक उस मोहल्ले में ही नहीं था।
विज्ञापन

सिटी थाना एरिया में रहने वाला यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उनके पास न तो आधार कार्ड है न ही होई किसी तरह का पहचान पत्र। वह वाटर टैंक सफाई का काम करता है। पत्नी लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहा था शिकायत में
आरोपी की पत्नी ने एक सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसका पति काम पर चले जाते हैं। उनकी 16 साल की बेटी दिव्यांग है। दो लड़के उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आकर उनकी बेटी से रेप करते रहे हैं। वह गर्भवती हो गई। सिटी थाना पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया था। पीड़िता के पिता ने पूछताछ में बताया कि दो साल पहले वह शराब के नशे में था। इस बीच उसने बेटी से रेप किया था। बच्ची दिव्यांग थी और वह किसी को कुछ बता नहीं पाई। उसने अपनी पत्नी को भी गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed