फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेलवे स्टेशन के बाहर से दिन-दहाड़े स्कूटी चोरी

रेलवे स्टेशन के बाहर से दिन-दहाड़े स्कूटी चोरी

Mon, 18 Feb 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर से दिन-दहाड़े स्कूटी चोरी
रेलवे स्टेशन के बाहर से चुराई गई स्कूटी बरामद
विज्ञापन

हिसार। संत नगर निवासी एक व्यक्ति की स्कूटी दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
संत नगर निवासी मोनू ने डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की रेहड़ी लगाता है। 14 फरवरी को वह अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी अपनी रेहड़ी के साथ साइड में खड़ी की थी। दोपहर करीब एक बजे जब उसका स्कूटी की तरफ ध्यान गया तो स्कूटी गायब थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन नहीं मिली। उसने पुलिस को चोरी की शिकायत देते हुए अग्रोहा निवासी मदन पर शक जाहिर किया है। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल रामजीलाल के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मदन से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed