{"_id":"5cc9f8dbbdec2207554170f3","slug":"31556740315-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मैसेज खोला तो खाते से कट गए 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोन पर मैसेज खोला तो खाते से कट गए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एडीआर सेंटर के प्रीतम सिंह की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ 20 हजार रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। यह ठगी पे-फोन के जरिए की गई। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के एडीआर सेंटर के प्रीतम सिंह ने बताया कि उसका लघु सचिवालय स्थित एसबीआई की ब्रांच में है। 23 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब उसने उसे खोला तो पे-फोन एप खुल गई और उसके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। पे-फोन एप में जिस खाते में पैसे गए, उसका नाम प्रशांत दिखा रहा था। उस नंबर पर बात की तो कोई नरेंद्र बात कर रहा था और उसने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने पता किया तो नरेंद्र के भाई का नाम प्रशांत था। जब उससे बात की गई तो उसने कहा कि पहले अपने पेटीएम एप का यूजर नेम और पासवर्ड बताओ फिर पैसे वापस देगा। जांचकर्ता एएसआई रामफल के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों नरेंद्र व प्रशांत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली वासी के हिसार से निकले 40 हजार रुपये
दूसरी ओर मिलगेट थाना पुलिस को एटीएम कार्ड के जरिए 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी गई है। इस मामले में बाबा हरिदास नगर जड़ौदाकलां (दिल्ली) थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। जाड़ौदा कलां निवासी नबीन चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जाड़ौदकलां में पुलिस विभाग में बतौर ट्यूबवेल ऑपरेटर तैनात है। 7 अप्रैल 2019 को वह सीआरपीएफ कैंप में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वहां एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसके बाद 8 अप्रैल को वह फिर से गया तो पैसे नहीं निकले। इस पर उसने मिनी स्टेटमेंट निकाली, जिससे पता चला कि उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने कहा कि उसका एटीएम उसके पास ही था और न ही उसने किसी के साथ पिन शेयर किया था। उसने बताया कि स्टेटमेंट में दिखाया गया कि उसके खाते से पैसे हिसार से निकाले गए। जांचकर्ता एसआई दयानंद के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।