फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लोड गाड़ी लूटने, मारपिटाई करने के आरोप में पूर्व सरपंच सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

लोड गाड़ी लूटने, मारपिटाई करने के आरोप में पूर्व सरपंच सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोड गाड़ी लूटने, मारपिटाई करने के आरोप में पूर्व सरपंच सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गोदाम में घुसकर माल से लोड गाड़ी लूटकर ले जाने और मालिक व नौकरों को पीटने के आरोप में पुलिस ने ढंढूर के पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारनौंद निवासी सन्नी जिंदल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई दीपक ने ढंढूर रोड पर चौथा मिल के पास एक गोदाम किराये पर लिया हुआ है। सोमवार शाम करीब 8:30 बजे तीन युवक एक गाड़ी में आए और गोदाम में बने दफ्तर में घुसकर उसके भाई दीपक, नौकर रोहताश व सतीश के साथ मारपिटाई की। इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जो यमुनानगर जानी थी। उसके ड्राइवर कुलदीप से चाबी छीन ली और पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपी उसके भाई दीपक से 20 हजार रुपये और उसका मोबाइल भी छीन ले गए। उसने गोदाम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो मारपीट करने वालों में ढंढूर का पूर्व सरपंच अवतार सिंह उर्फ तारी शामिल था। उसने बताया कि आरोपी पीछा करने के डर से उनकी गाड़ी को चौथा मिल के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप पर छोड़ गए।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई ओमप्रकाश के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 394 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed