{"_id":"5c018d60bdec22414c643bf0","slug":"31543605600-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्लान बनाकर पिला दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्लान बनाकर पिला दिया जहर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ऋषि नगर में जहर देकर प्रेमिका की हत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमी विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। आरोपी विपिन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से उसके साथ रिलेशन में था। अब घर वाले 9 दिसंबर को उसकी शादी कर रहे हैं। यह बात उसकी प्रेमिका को पता चल चुकी थी, इसलिए वह उससे नाराज चल रही थी।
विपिन ने बताया कि उसको अपने रास्ते से हटाने के लिए समझा-बुझाकर दिल्ली भेज दिया था। प्रेमिका के दिल्ली जाने पर उसको लगा कि अब उसकी शादी ठीक से हो जाएगी व कोई दिक्कत नहीं होगी। विपिन के अनुसार वह दिल्ली से 27 नवंबर को वापस हिसार आ गई। इसके बाद उसने उसको फोन किया कि वह हिसार आ गई है या तो वह उससे शादी करने के लिए हां कर दे, नहीं तो वह उसके साथ रिश्ते की बात उसके होने वाले ससुराल वालों को बता देगी। यह सब सुनने के बाद विपिन डर गया और उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए दूसरा रास्ता सोचा।
आरोपी बोला- मैंने भी साथ में जहर पीने का किया था ढोंग
आरोपी विपिन रात को उसे अपने घर ले आया और उसको कहा कि मैं भी उसके बगैर जीना नहीं चाहता है, इसलिए दोनों एक साथ मिलकर जहर खा लेते हैं। इसके बाद विपिन ने दो ग्लास में जहर डाल लिया और एक गिलास अपनी प्रेमिका को दे दिया। विपिन ने जहर पीने का दिखावा किया और अपनी प्रेमिका को जहर पिला दिया। जहर पीने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो वह उसको अस्पताल में दाखिल करवाकर वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी विपिन को शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश करेगी।