फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उधार दिये 25 लाख वापस नहीं लौटाए तो किसान ने पीया जहर

उधार दिये 25 लाख वापस नहीं लौटाए तो किसान ने पीया जहर

Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
उधार दिये 25 लाख वापस नहीं लौटाए तो किसान ने पीया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। उधार दिए 25 लाख रुपये वापस नहीं करने पर गांव गावड़ के किसान जयबीर ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर इस मामले में सात लोगों के खिलाफ उधार दिए पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक जयबीर के चचेरे भाई ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जयबीर खेतीबाड़ी का काम करता था। जयबीर की दोस्ती कुछ साल पहले गांव बालसमंद के विकास व मोहित के साथ हो गई। कुछ समय पहले दोनों आरोपियों व उनकी मां राजबाला ने जयबीर को झांसे में लेे लिया। आरोपियों ने जयबीर से कहा कि उन्होंने जमीन का इकरारनामा कर लिया है, लेकिन अब रजिस्ट्री करवाने के लिए उनके पास रुपये नहीं हैं। अगर पैसे का इंतजाम नहीं हुआ तो उनके लाखों रुपये डूब जाएंगे। दोनों आरोपियों व उनकी मां राजबाला ने यह सब बोलकर जयबीर से लाखों रुपये ले लिए। इसके अलावा गांव पातवान निवासी राजेंद्र व कुटेरा, गांव हरिता निवासी राकेश व राजा, बहल निवासी मुस्ताख खान व भोजू पंडित का जयबीर के साथ प्रॉपर्टी के लेनदेन में लाखों रुपये का हिसाब बकाया था। आरोपी जयबीर के रुपये वापस नहीं कर रहे थे। इसको लेकर वह मानसिक परेशानी से गुजर रहा था।
विज्ञापन


चचेरे भाई को फोन कर बुलाया
वीरवार दोपहर को जयबीर ने उसे फोन करके बताया कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। इसके बाद वह जल्दी से खेत में पहुंचा तो वहां पर जयबीर ने उसे बताया कि पैसे वापस नहीं मिलने के कारण वह परेशान हो गया है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए उसने जहर पी लिया है। इसके बाद वह जयबीर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों से उधार लाकर दिए थे पैसे
जयबीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपियों ने उससे करीब 25 लाख रुपये ले रखे हैं, लेकिन अब वापस नहीं कर रहे हैं। यह रुपये उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को दिए थे। रुपये वापस नहीं करने के कारण उस पर दबाव बढ़ रहा है। इस कारण से वह भारी मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। वह अब इस परेशानी के साथ और ज्यादा नहीं जी सकता और अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। उसकी मौत के सात लोग जिम्मेवार हैं, जिन्होंने उससे पैसे उधार लिये हुए हैं।


मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने सात लोगों पर उससे पैसे लेकर वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-वेदप्रकाश, प्रभारी, बालसमंद पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed