फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आईजी संजय कुमार ने नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस कार्यो की समीक्षा

आईजी संजय कुमार ने नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस कार्यो की समीक्षा

Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आईजी संजय कुमार ने नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस कार्यो की समीक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने पिछले छह महीने में पुलिस द्वारा नशा तस्करों व अवैध हथियारों के खिलाफ की गई कार्यवाई की समीक्षा की। आईजी ने जनवरी में नशा तस्करी व अवैध हथियारों से जुड़े कारोबार के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए थे।
आईजी संजय कुमार ने इस समीक्षा में पुलिस द्वारा संगठित होकर नशा व हथियारों के खिलाफ अपने अभियान में जो सफलता प्राप्त की है उस पर संतुष्टि जाहिर की है। अब तक पुलिस ने ड्रग तस्करों के नेटवर्क को तोड़ते हुए स्मैक, हेरोइन, चरस आदि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 442 केस दर्ज करके 618 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हिसार पुलिस ने इस दौरान एनडीपीएस के तहत 40 मुकदमे दर्ज कर 51 लोगों को गिरफ्तार किया। हांसी पुलिस ने 34 केस दर्ज कर 38 लोगों को गिरफ्तार किया। जींद पुलिस ने 55 केस दर्ज कर कर 65 लोगों को गिरफ्तार किया। सिरसा पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 205 केसों में 311 लोगों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद पुलिस ने 108 मामलों में 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत 199 केसों में 237 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इन अपराधियों से 11 नाजायज बंदूक, 228 नाजायज पिस्टल, 9 रिवाल्वर, 316 कारतूस, 7 तलवार व 3 चाकू बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed