फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एसआईटी ने प्रभुवाला के पास पकड़ा फतेहाबाद का 25 हजारी बदमाश लंगड़ा

एसआईटी ने प्रभुवाला के पास पकड़ा फतेहाबाद का 25 हजारी बदमाश लंगड़ा

Sat, 17 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी ने प्रभुवाला के पास पकड़ा फतेहाबाद का 25 हजारी बदमाश लंगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एसआईटी की टीम ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर प्रभुवाला टी प्वाइंट के पास जींद के दनौदा खुर्द के बदमाश विजेंद्र उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
एसआईटी में शामिल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एएसआई बलजीत सिंह, हेडकांस्टेबल जलोरा सिंह और नरेश कुमार की टीम ने प्रभुवाला टी प्वांइट से जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द के विजेंद्र उर्फ लंगड़ा को पकड़ा है। वह नरवाना सदर थाना पुलिस का उद्घोषित अपराधी है। इसके अलावा फतेहाबाद जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। एसआईटी की टीम प्रभुवाला टी प्वाइंट पर मौजूद थी। वहां पर लंगड़ा पैदल आया था। वह वहां खड़े पुलिस कर्मियों को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुुआ। पुलिस कर्मियों ने असलाह कब्जे में लेकर उसे हिरासत में ले लिया। उकलाना थाना पुलिस ने असलाह के संबंध में बिजेंद्र उर्फ लंगड़ा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

..........................
जीप छीनकर चालक की कर दी थी हत्या
एसआईटी ने पूछताछ की तो लंगड़ा ने बताया कि मैंने दोस्त अनिल और प्रवीन के साथ 3 जुलाई 2010 को बरवाला से एक जीप किराए पर ली थी। वे टोहाना क्षेत्र में चालक बिट्टू का मर्डर कर जीप लेकर फरार हो गए थे। टोहाना थाना पुलिस ने उस बारे में हत्या, शव खुर्द-बुर्द करने और लूटपाट का केस दर्ज किया था। फतेहाबाद जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। उकलाना थाना पुलिस ने दनौदा खुर्द के विजेंद्र उर्फ लंगड़ा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed