फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बैंक क्लर्क ने छात्रा से पांच साल तक किया रेप, केस दर्ज

बैंक क्लर्क ने छात्रा से पांच साल तक किया रेप, केस दर्ज

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक क्लर्क ने छात्रा से पांच साल तक किया रेप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जवाहर नगर की बीए सेकंड ईयर की 22 साल की एक छात्रा ने फतेहाबाद के गांव रामसरा निवासी 45 वर्षीय सतबीर सिंह के खिलाफ अश्लील फोटो खींचकर पांच साल से रेप करते रहने का केस दर्ज कराया है। युवती ने कहा कि वह बैंक क्लर्क सतबीर सिंह के संपर्क में पांच साल पहले आई थी। वह तब कुलां के बैंक में तैनात था। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर दी है।
टोहाना एरिया की युवती ने बताया कि वह साल 2012 में कुलां के एक बैंक में खाता खुलवाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात क्लर्क सतबीर सिंह से हुई थी। सतबीर ने अधिकारियों से जान-पहचान होने का हवाला देकर उसे बैंक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। तब उसने अधिकारी से मिलाने की बात कहकर उसे हिसार बुलाया था। वह उसे यहां एक होटल में ले गया था। उसने उसके साथ रेप किया था और मोबाइल से अश्लील फोटो खींच ली थी। वह साल 2013 में हिसार आकर पढ़ने लगी थी। मैंने यहां किराये पर कमरा लिया था। सतबीर कमरे पर आता और उसके साथ रेप करता। उसने उसे परिजनों को आपबीती बताने की बात कही तो उसने फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे डाली। वह बदनामी के डर से चुप रही और वह उसके साथ रेप करता रहा।
विज्ञापन

जयपुर के मंदिर में की शादी
छात्रा ने शिकायत में कहा है कि सतबीर खुद को अविवाहित बताता था। शादी का झांसा देकर उससे रेप करता रहा। वह उसे अगस्त 2015 में जयपुर ले गया था। उसने वहां एक मंदिर में उससे शादी की थी। इस साल उसका ट्रांसफर पलवल के बैंक में हो गया। वह जवाहर नगर में किराये के मकान में रहती है और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। सतबीर उसके कमरे पर आकर रेप करता रहा है। उसे अब फरवरी में पता चला कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो गया था समझौता
युवती ने सतबीर सिंह के खिलाफ पहले भी महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। युवती ने अब एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिला थाने की एसआई सुनीता देवी ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।

-आरोप, पहली बार नौकरी का झांसा दे होटल में किया था रेप, चार साल पहले मंदिर में की थी शादी
फतेहाबाद के गांव रामसरा का है आरोपी, टोहाना एरिया की है पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed