{"_id":"5cb10222bdec221461127096","slug":"21555104290-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑननाइन ठगी की तीन वारदात, एक लाख तीन हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑननाइन ठगी की तीन वारदात, एक लाख तीन हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
हिसार। ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पुलिस आरोपियों का सुराग लगा पाने में अब तक नाकाम रही है। हालांकि पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग करके ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए मंत्रणा की है, लेकिन अभी तक आरोपियों पर लगाम लगाने में पुलिस को काई सफलता नहीं मिली है।
हाल ही में तीन मामले और सामने आए हैं, जिनमें ऑनलाइन ठगी हुई है। दो मामलों में आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि एक मामला अग्रोहा थाने में दर्ज हुआ है। आजाद नगर थाने में दर्ज एक मामले में खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत आजाद नगर निवासी भगत सिंह ने दी है, जबकि दूसरी शिकायत आर्य नगर निवासी आबिद ने दी है, जिसमें उसने ओएलएक्स से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए, लेकिन उसे न तो बाइक मिली और न ही आरोपी पैसे वापस दे रहा।
पहला मामला : एटीएम कार्ड जेब में था, निकाल लिए 50 हजार रुपये
आजाद नगर की किसान कॉलोनी के भगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। 6 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसके खाते से किसी ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। यह पैसे कैमरी रोड फाटक के समीप स्थित एटीएम के द्वारा निकाले गए। पीड़ित का आरोप है कि एटीएम उसके पास ही था, लेकिन धोखाधड़ी से उसके खाते से पैसे निकाले गए। भगत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह बैंक में गया तो उन्होंने एक शिकायत नंबर दे दिया। जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरा मामला : ओएलएक्स से खरीदी बाइक, 50 हजार भी गए, बाइक भी नहीं मिली
पुलिस को शिकायत में आर्य नगर गांव निवासी आबिद ने बताया कि उसने गांव में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उसने ओएलएक्स पर एक मोटरसाइकिल देखी तो उसे खरीदने के लिए बाइक डालने वाले प्रवीण ने बात की। उसने बताया कि वह पहले हिसार कैंट में नौकरी करता था और अब दिल्ली धौला कुआं आर्मी कैंट में ड्यूटी है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर हिसार का था, जबकि आरसी महेंद्र नाम से थी। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रवीण ने उसे जो अकाउंट नंबर दिया, उसमें उसने 23 मार्च को 50 हजार रुपये डाल दिए, लेकिन उसे आज तक बाइक नहीं मिला। उसने शिकायत में बताया कि प्रवीण के पास इंडियन आर्मी ट्रांसपोर्ट का मोबाइल है, जो उत्तराखंड के संजय सिंह के नाम से है। आबिद के अनुसार प्रवीण ने उससे कहा था कि संजय सिंह उसके पास मोटरसाइकिल लेकर आए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बातचीत की सीडी भी शिकायत के साथ पुलिस को दी है। जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के अनुसार शिकायत के आधार पर प्रवीण और संजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा मामला : पहले खाते में डाले, फिर खाता शून्य किया
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ नर्स मूल रूप से राजस्थान के चुरू निवासी कोमल ने अग्रोहा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है। 10 अप्रैल को रात 11 बजे उसके खाते में किसी ने 30 हजार रुपये डलवाए। इसके बारे में उसे अगले ही दिन पता चला। कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति का फोन आया कि आपने मेरे खाते से 30 हजार रुपये लिए हैं। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल की रात को उसके खाते से 20 हजार, 10 हजार, 3000 हजार करके खाते को शून्य कर दिया। अग्रोहा थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।