फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ढाणी खान बहादुर में दुकानदार का शव लेकर बैठे ग्रामीण

ढाणी खान बहादुर में दुकानदार का शव लेकर बैठे ग्रामीण

Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
ढाणी खान बहादुर में दुकानदार का शव लेकर बैठे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला।
गांव ढाणी खान बहादुर में किराने की दुकान चलाने वाले 58 वर्षीय भलेराम के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। ग्रामीण और परिजन मामले के आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद ग्रामीण गांव की फिरनी पर तंबू गाड़कर धरना देकर बैठ गए। देर रात तक डीएसपी जयपाल सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भलेराम के परिजनों से अंतिम संस्कार करने की अपील करते रहे, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। हालांकि पुलिस का कहना है कि पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें कई लोग लाठियों के बल पर दुकानदार को गाड़ी में डालकर ले जाते दिख रहे हैं।
हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शराब ठेके में की तोड़-फोड़
वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार रात गांव के बाहर खेतों में बने ठेके में तोड़-फोड़ कर शराब सहित सामान को बाहर फेंक दिया था। उधर, पुलिस ने मामले में पांच संदिग्ध लोगों को काबू किया है। सीआईए की टीम के सदस्य संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे नरेश की शिकायत पर अज्ञात शराब ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाड़ियों और बाइक पर आए थे हत्या आरोपी
भलेराम गांव में खुद के घर में बनी दुकान में किराने का सामान बेचता था। रविवार शाम को करीब साढे़ सात बजे दो कारों और बाइक पर करीबन 10-11 लोग दुकान में आ घुसे। कुछ लोग हाथों में डंडे आदि लिए हुए थे। आरोप है कि कारों में सवार होकर आए युवकों ने भलेराम को उसकी किराने की दुकान से घसीटते हुए कार में डाल लिया और अपहरण कर वहां से लेकर चले गए। कुछ देर बाद भलेराम को अपहरणकर्ता वापस मृत हालत में दुकान के सामने गली में फेंककर फरार हो गए। इस बीच परिजन भलेराम को बरवाला के नागरिक अस्पताल में ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में घसीटते हुए कार में डालकर ले जाते दिख रहे आरोपी
किराने की दुकान चलाने वाले भलेराम का बेटा नरेश सीसीटीवी लगाने का कार्य करता है। ऐसे में भलेराम ने भी अपनी दुकान के बाहर सीसीटीवी लगवाए हुए हैं। शराब ठेकेदारों द्वारा भलेराम को दुकान से उठाकर ले जाने और वापस छोड़ने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार और बाइक पर आए युवक भलेराम को घसीटते हुए कार में डालकर ले गए और वापिस मृत हालत में छोड़ गए। उल्लेखनीय है कि जिस समय शराब ठेकेदारों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय सड़क पर लोग जमा थे। जब ठेकेदार कार से भलेराम को वापस छोड़कर गए, उस समय भी वहां लोग जमा थे, लेकिन किसी ग्रामीण ने शराब ठेकेदारों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
भलेराम की हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते नाराज ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं ठेके पर हुई तोड़-फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने ठेके के सामने पीसीआर तैनात कर दी है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि भलेराम की मौत चोटें मारने के चलते हुई है। मामले के संबंध में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हमलावरों की पहचान कर पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।
-जयपाल सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed