फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिन भर बाजार बंद , शाम को मासूम के लिए कैंडल मार्च निकाला

दिन भर बाजार बंद , शाम को मासूम के लिए कैंडल मार्च निकाला

Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
दिन भर बाजार बंद , शाम को मासूम के लिए कैंडल मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में मासूम के साथ दरिंदगी के बाद शनिवार सुबह बाजार बंद कर प्रदर्शन किया तो शाम को मासूम बच्ची की आत्मा की शांति के लिए स्कूली बच्चों और युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।
मासूम के साथ दरिंदगी की घटना के बाद बाजारों को बंद कर दिया और नारेबाजी कर जुलूस निकाला। पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, सुरेंद्र लितानी, सुभाष फरीदपुरिया, रोशन लाल मित्तल, सत्यनारायण बंसल, पार्षद प्रवीन गिल, मनपाल सेलवाल, तरसेम बरवाला, रमेश गोयल, सत्य भूषण, विपिन सिंगला, पार्षद महेंद्र सोनी, मांगेराम सोनी आदि मौजूद थे। दुकानदारों ने एलान किया कि जब तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं होगा, तब तक बाजार नहीं खोलेंगे। टेलिफोन एक्सचेंज के करीब जमीन पर मोमबत्तियां जलाकर मासूम बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च के समय काफी बच्चे भावुक हो गए।
विज्ञापन

घुमंतू जाति आयोग करेगा मदद
हरियाणा घुमंतू जातियां आयोग के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह पीड़ित परिवार के घर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने कहा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. बलवान ने कहा कि सरकार इस परिवार को मुआवजा देगी। घुमंतू जातियों के बेघर 25 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मां बोली, मुझे नहीं मालूम मासूम को कब ले गया शैतान
मृतका की मां ने बताया कि उसका पति शुक्रवार को काम के लिए गुरुग्राम गया था। रात नौ बजे वह और उसके तीनों बच्चे सो गए थे। वह रात एक बजे उठी थी। लघुशंका कर वापस सो गई। उसे नहीं मालूम तब उसकी लड़की बिस्तर पर थी या नहीं। सुबह सात बजे उठने पर पता चला कि लाडली बिस्तर पर नहीं है। उसने इस बारे साथ की झोपड़ी में परिवार वालों को जानकारी दी। बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि तभी सूचना मिली कि उनकी लाडली टेलिफोन एक्सचेंज वाली गली में पड़ी है।

बस्ती के 18-20 साल से रह रहा पीड़ित परिवार
हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने कहा मृतका लाडली उनकी बेटी थी। किसी भी सूरत में दरिंदे को छोड़ेंगे नहीं। सीएम को अवगत भी करवाया है। बस्ती के एक खाली प्लॉट में यह परिवार पिछले 18-20 साल से रह रहा है। अन्य परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सपेरा जाति के ये परिवार मूलरूप से टोहाना के निवासी हैं। महिलाएं कचरा बीनने का काम करती हैं। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। मृतका मंझली बेटी थी। बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। कोई भी बच्चा स्कूल में नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed