फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हरियाणा डे सेलिब्रेशन में गोल्डी बहल का सिर फोड़ा

हरियाणा डे सेलिब्रेशन में गोल्डी बहल का सिर फोड़ा

Thu, 02 Nov 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा डे सेलिब्रेशन में गोल्डी बहल का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इनसो की ओर से आयोजित हरियाणा-डे सेलिब्रेशन में कुछ हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया। इसमें एक पत्थर गायक गोल्डी के सिर पर लगा। इसके बाद समारोह खत्म कर दिया गया।
इनसो की ओर से पुुराना राजकीय महाविद्यालय मैैदान में हरियाणा डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में युवा पहुंच गए। समारोह में कुछ युवा मंच पर पहुंचने का प्रयास करने लगे। इनसो कार्यकर्ताओं ने इन्हें रोक लिया। समारोह में कुछ शरारती युवा लगातार हुड़दंग कर रहे थे। समारोह को खराब करने के लिए सीटियां बजाने लगे। एक-दो युवक ने मंच की ओर मिट्टी फेंकने का प्रयास किया। दिग्विजय चौटाला ने मंच से युवाओं को संयम बरतने का अनुरोध किया। इसके बाद कुछ देर तक कार्यक्रम सही चला। इसके बाद कुछ हुड़दंगी फिर से हंगामा करने लगे। मौके पर तैनात एसडीएम परमजीत चहल, नायब तहसीलदार एचके गुप्ता, इंस्पेक्टर ललित कुमार ने समारोह को स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके बाद दिग्जिवय चौटाला ने मंच से चेतावनी दी कि अगर इस बार किसी तरह का हुड़दंग किया तो समारोह खत्म कर दिया जाएगा। इस बीच गायक गोल्डी बहल के सिर पर एक पत्थर आकर लगा। इसमें गायक का सिर फूट गया। गोल्डी को तुरंत मौके से गाड़ी में बैठाकर रवाना कर दिया गया। गायक को चोट लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। कुछ शरारती तत्व स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने इन युवाओं को रोकने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया। इनसो के वालंटियर्स ने भी स्थिति संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भीड़ को काबू नहीं कर सके
समारोह स्थल पर युवाओं की संख्या के अनुसार बेहद कम संख्या में पुलिस बल था। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी अव्यवस्था फैलाने वालों को रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई। इनसो के वालंटियर्स भी बेकाबू युवाओं को नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड़दंगियों की पहचान कर रोको
मंच से दिग्विजय चौटाला ने दो-तीन बार दोहराया कि कुछ निक्कर वाले समारोह में घुस आए हैं। यह लोग इनसो का कार्यक्रम सफल नहीं होना देना चाहते। ऐसे शरारती, हुड़दंगियों की पहचान कर उन्हें रोको।

रोड पर लगा जाम
समारोह स्थल रोड के साथ ओपन होने के कारण पुराने ओवरब्रिज से पारिजात चौक तक जाम लग गया। सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोककर समारोह देखते रहे। समारोह खत्म होने के बाद काफी देर तक जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed