{"_id":"5c0c2404bdec2241ad18b861","slug":"201544299524-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से तस्करी करके लाया था चंदन की लकड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदराबाद से तस्करी करके लाया था चंदन की लकड़ियां
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से तस्करी करके लाया था चंदन की लकड़ियां, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गांव मंगाली से बरामद चंदन की लकड़ियों की तस्करी के मामले में आरोपी रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गांव मंगाली जाटान वासी रमेश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हैदराबाद से तस्करी करके चंदन की लकड़ियां लेकर आता था और उनको अलग-अलग शहरों में मोटे मुनाफे पर बेच देता था। आरोपी ने कुबूला कि वह इस बार तस्करी करके लाई गई लकड़ियों में से ज्यादातर दिल्ली में बेच चुका है। उसके पास करीबन 270 किलो लकड़ियां बच गई थीं, जिसको उसने अपने खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इन लकड़ियों को बेचने की वह तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी करके लकड़ियों को उसके खेत से बरामद कर लिया।
500 से लेकर 2000 हजार प्रति किलो है रेट
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चंदन को अलग-अलग मार्केट में पांच सौ से लेकर दो हजार प्रति किलो तक बेचता था। लकड़ियों का उनकी क्वालिटी के हिसाब से रेट तय होता था। सफेद चंदन की लकड़ी पांच सौ रुपये किलो व लाल चंदन की लकड़ी दो हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती है। आरोपी रमेश के पास से बरामद हुई लकड़ी लाल चंदन की है।
वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी अब दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में उसने कुबूला है कि वह हैदराबाद से लकड़ी तस्करी करके लाता था। आरोपी से तस्करी से जुड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी