फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम ने काटा एस्ट्रोटर्फ मैदान का बिजली कनेक्शन, बेटियों ने सूखे मैदान पर किया अभ्यास

निगम ने काटा एस्ट्रोटर्फ मैदान का बिजली कनेक्शन, बेटियों ने सूखे मैदान पर किया अभ्यास

Thu, 15 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
निगम ने काटा एस्ट्रोटर्फ मैदान का बिजली कनेक्शन, बेटियों ने सूखे मैदान पर किया अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कॉमनवेल्थ-ओलंपिक के लिए महिला हॉकी खिलाड़ी तैयार करने वाले हिसार के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का बुधवार को बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। मैदान में लगे बिजली मीटर पर बिजली निगम का करीब 70 हजार रुपये बिल बकाया था। बिजली कनेक्शन काटे जाने के फव्वारे नहीं चले जिस कारण बेटियों को सूखे एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करना पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की कई हॉकी खिलाड़ियों ने नाम चमकाया है। ओलंपियन खिलाड़ी पूनम मलिक, सविता पूनिया हिसार के मैदान पर अभ्यास करती रही हैं। हॉकी सब जूनियर की कप्तान उदिता भी हिसार से हैं। करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 80-90 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर आए दो बिजली कर्मियों ने काटे कनेक्शन
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के चौकीदार पूूर्ण सिहं ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बिजली कर्मी मोटरसाइकिल पर आए। ट्रांसफार्मर पर लगे बिजली के कनेक्शन काट दिए। चौकीदार ने पूछा कि बिजली कनेक्शन क्यों काट रहे हो तो बिजली कर्मी बोले इस बारे में हमारे एसडीओ से बात करना। कनेक्शन काटने के बाद फ्यूज के तार भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
सूखे मैदान में किया अभ्यास
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का बिजली कनेक्शन कटने के बाद हॉकी खिलाड़ियों को सूखे एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करना पड़ा। प्रतिदिन एस्ट्रोटर्फ मैदान पर साई हॉकी सेंटर से व हॉकी एसोसिएशन की करीब 60 लड़कियां हॉकी का अभ्यास करने आती हैं। एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करने से पहले पानी के फव्वारे चलाकर मैदान को पानी से गीला करना होता है। इसके बाद ही एस्ट्रोटर्फ मैदान पर ही अभ्यास किया जाता है। सूखे मैदान पर अभ्यास से खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना अधिक होती है।

वर्जन-------
जानकारी मिली थी कि बिजली अधिकारियों ने बगैर नोटिस दिए एस्ट्रोटर्फ मैदान का कनेक्शन काटा है। इस मामले में हमने बिजली निगम अधिकारियों से बात की है। मामले की जांच करेंगे। जो भी उचित कारवाई होगी वो भी करेंगे।

-रणधीर सिहं नैन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, हिसार।
वर्जन------
एस्ट्रोटर्फ मैदान का पिछले तीन माह से बिजली बिल पेंडिंग था। इस कारण यहां का बिजली कनेक्शन काटा गया है। खेल विभाग को भी कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया है। बिजली का बिल ही नोटिस भी होता है।
- सुरेंद्र रेड्ड़ू, एसडीओ, डीएचबीवीएन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed