{"_id":"5c69c135bdec2237d6014780","slug":"191550434613-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप मालिक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप मालिक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंप मालिक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक से धोखाधड़ी करने के आरोपी राजस्थान के गंगानगर जिले के पदमपुर गांव वासी राजेंद्र उर्फ दयाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में एक और आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं।
सदर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक धर्मपाल ने 7 नवंबर 2017 को शिकायत दी थी कि टाटा टावर लगाने वालों ने उससे संपर्क किया और टावर लगाने के लिए उन्हें उधार में डीजल की बात की। आरोपियों ने 9022 लीटर डीजल लेकर कागजों में हेराफेरी की और फिर पेमेंट बारे जो चेक दिया गया, वह बाउंस हो गया। इस पर सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 34 के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस उससे दूसरे आरोपी के बारे में भी पूछताछ करेगी।