फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रेडमार्ट फ्रॉड के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत

ट्रेडमार्ट फ्रॉड के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत

Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रेडमार्ट फ्रॉड के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत
ट्रेडमार्ट फ्रॉड के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पुलिस द्वारा ट्रेडमार्ट फ्रॉड में गिरफ्तार नरवाना निवासी रोहताश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पिछले पांच दिनों से पुलिस रिमांड पर था। पुलिस को आरोपी से कंपनी के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से पुलिस गाड़ी व 20 लाख की नकदी बरामद कर चुकी है। आरोपी द्वारा फ्रॉड के पैसे से जीरकपुर में खरीदे गए एक करोड़ कीमत के फ्लैट को केस के साथ अटैच कर चुकी है।

आरोपी रोहताश कंपनी के मुख्य प्लानर में से एक बताया जा रहा है। कंपनी के बनाने से लेकर उसका सॉफ्टवेयर तैयार करवाने व लोगों को इस कंपनी से जोड़ने में भी आरोपी का अहम रोल रहा है। पुलिस इससे पहले 200 करोड़ के इस फ्रॉड में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी रोहताश से पुलिस को कंपनी से जुड़े अन्य लोगों का भी पता चला है, जो मोटा पैसा कमा चुके हैं। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी अमरजीत कटारिया के अनुसार मामले से जुड़े अन्य लोगों के सुराग जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed