फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का सस्पेंड, पटवारी- कानूनगो ने कहा गिरफ्तारी हुई तो जाएंगे हड़ताल पर

तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का सस्पेंड, पटवारी- कानूनगो ने कहा गिरफ्तारी हुई तो जाएंगे हड़ताल पर

Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का सस्पेंड, पटवारी- कानूनगो ने कहा गिरफ्तारी हुई तो जाएंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बार एसोसिएशन ने तहसीलदार विनय चौधरी को निलंबित कर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे शुक्रवार को फिर से बैठक करेगी। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन तहसीलदार के समर्थन करते हुए कहा कि अगर तहसीलदार की गिरफ्तारी हुई तो वे पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर चले जाएंगे।
वीरवार सुबह जिला बार एसोसिएशन की बैठक प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन सदस्यों ने अधिवक्ता अनुज गुप्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की। बैठक में एसोसिएशन प्रधान बाजिया ने इस मुद्दे को लेकर एसडीएम परमजीत चहल के साथ हुई बातचीत का ब्योरा रखा। प्रधान ने कहा तहसीलदार को निलंबित कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक इस मुद्दे पर आगे कोई बातचीत नहीं की जाएगी। सचिव सोमदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक शुक्रवार को फिर से होगी। जिसमें आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। सचिव ने बताया कि एसडीएम परमजीत ने बातचीत जरिए समाधान निकालने का प्रस्ताव दिया है। एसोसिएशन शुक्रवार को भी वर्क सस्पेंड रखेगी।
विज्ञापन


तहसीलदार के पक्ष में उतरे कर्मचारी, डीसी से मिले
दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन तहसीलदार के समर्थन में उतरा। एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी इस प्रकरण को लेकर बैठक की। कर्मचारियों ने तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर की जाए। बैठक के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अशोक कुमार मीणा से मिला और इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही तहसीलदार के साथ अभद्रता करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर गिर तारी की मांग उठाई। अगर तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया तो पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया को मिली जमानत
तहसीलदार-एडवोकेट मामले में गिरफ्तार विज्डम स्कूल के प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया को वीरवार को जमानत मिल गई। प्राइवेट-मान्यता प्राप्त विद्यालयों की बैठक हुई। जिसमें विज्डम स्कूल के प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी का विरोध किया। मीटिंग में डॉ. एस.एस. दलाल, डॉ. डीएस राणा, एचके शर्मा, कर्नल बीएस मलिक, राजपाल सिंधु, महेन्द्र पायल आदि ने जिला व पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि बिना तथ्यों के आधार पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द किया जाए। इस अवसर पर विरेन्द्र यादव, अजीत सिंह, सुरेन्द्र पंघाल, बहादुर सिंह, जिलेसिंह, प्रताप सिंह, विरेन्द्र ग्रेवाल, शशि सहगल, संजय पपनेजा, संजय धवन, विरेन्द्र यादव कैंट, जगत सिंह, गणेश शर्मा, अशोक कुमार मौजूद रहे। सामाजिक संस्था सद्भावना, विजन इंडिया, हरियाणा रीति रिवाज मंच तथा विज्डम स्कूल के हरिपाल पिलानिया का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed