{"_id":"5b47a4734f1c1b9d468b630d","slug":"191531421811-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉक्टर से पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी डॉक्टर से पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर के जिंदल अस्पताल रोड पर तीन लुटेरे लेडी डॉक्टर से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 16 हजार रुपये, मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी और कुछ अन्य कागजात थे। डॉक्टर ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे तेजी से निकल चुके थे। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
जिम में वर्क आउट कर वापस घर जा रही थीं लेडी डॉक्टर
सेक्टर-13 निवासी सुधीर बंसल की पत्नी डॉ. सिकरा ने बताया कि वह हर रोज की तरह यहां शाम को जिम में वर्क आउट के लिए आई हुई थीं। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ खड़ी की हुई थी। शाम करीब सात बजे वह वर्क आउट खत्म करने के बाद घर जाने के लिए कार की ओर जा रही थीं। उन्होंने एक हाथ में अपना हैंड बैैग लिया हुआ था। सड़क पार करने के बाद वह अपनी गाड़ी के पास पहुंची और बैग से गाड़ी की चाबी निकालने लगी, तभी दो लोग उनके पास आए और जबरदस्ती उनके हाथ से बैग छीन लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती आरोपियों का तीसरा साथी बाइक लेकर वहां पहुंच गया। तीनों आरोपी बैग छीनकर बाइक पर सवार होकर तोशाम रोड की तरफ भाग गए। डॉ. सिकरा ने बताया कि इस बैग में उनका मोबाइल फोन, सोलह हजार की नकदी, गाड़ी की चाबी के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई। मगर अभी तक युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
ऑटो मार्केट व्यापारी से 2.10 लाख लूटने वालों का भी सुराग नहीं
छीनाझपटी और लूट की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। बुधवार शाम को ऑटो मार्केट के व्यापारी और भाजपा शहरी उपप्रधान नरेंद्र मदान के मामा कृष्ण सरदाना से 2.10 लाख रुपये की हुई लूट के मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। व्यापारी कृष्ण सरदाना से घर के बाहर ही एक युवक बैग छीनकर फरार हो गया। इसी बैग में 2 लाख 10 हजार रुपये थे।