{"_id":"5ae234124f1c1be2798b66e0","slug":"191524773906-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपित युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपित युवक हिरासत में
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद (ब्यूरो)।
नारनौंद क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आठ दिन में क्षेत्र में नाबालिग से रेप की तीसरी घटना दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 15 वर्षीय छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने वीरवार सुबह मामले की थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी युवक बंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। नारनौंद क्षेत्र के गांव में बुधवार देर शाम आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक बहला-फुसला कर अपनी दुकान में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 और 4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
वर्जन
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-साधुराम, थाना प्रभारी
क्षेत्र में ये हो चुकीं वारदात
18 अप्रैल की रात उपमंडल के गांव के बाहर बसी झुग्गियों में आठ साल की बच्ची से रात को दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पीड़िता के चाचा को गिरफ्तार किया जा चुका है। 24 अप्रैल को दसवीं की छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।