{"_id":"59c5602a4f1c1b35688b5fd1","slug":"191506107434-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगाली सुरतिया और देवा गांव में दिनदहाड़े सूने घरों से नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगाली सुरतिया और देवा गांव में दिनदहाड़े सूने घरों से नकदी, जेवर चोरी
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले के गांव मंगाली सुरतिया और देवा के दो घरों से चोर दिनदहाड़े सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।
मंगाली सुरतिया का हंसराज बिश्नोई सुबह नौ बजे पत्नी के साथ खेत में गया था। उसका बेटा अनूप और बेटी तमन्ना 10 बजे पढ़ने हिसार चले गए। बेटी तमन्ना शाम को साढे़ चार बजे घर लौटी तो दोनों कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बाद में सूचना मिलने पर हंसराज और उसकी पत्नी घर पहुंच गए। वहां संदूक चेक किया तो जेवर गायब मिले। बाद में इसकी सूचना मंगाली चौकी में दी गई। इसके अलावा चोरों ने देवा गांव के एक सूने घर से सुबह 8 से 1 बजे के बीच जेवर और नकदी चुरा ली। सुनील कुमार ने आजाद नगर चौकी में शिकायत दी कि वह और उसकी मां एक स्कूल में नौकरी करते हैं। वे सुबह आठ बजे घर को ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। वे लौटे तो पाया कि किसी ने ताला खोलकर घर से जेवर और 3000 रुपये चुरा लिए। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।