{"_id":"5980e0d64f1c1bbd0e8b469f","slug":"191501618390-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले परिवार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम की टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले परिवार पर केस
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बिजली निगम की टीम को बंधक बनाने व मारपीट करने वाले चारनौंद में एक परिवार के सदस्यों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत बिजली निगम के एसडीओ ने की है।
सातरोड़ सब डिविजन के अधिकारी ने शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को उनकी टीम के जेई रघुबीर व गोरी शंकर, एआई लीलूराम, एएलएम रामफल, एएलएम सतबीर सहित टीम कुछ कर्मचारियों को साथ लेकर चेकिंग पर गांव में गई। वहां पर अजीत और उसकी पत्नी ने घर में चेकिंग नहीं करने दी। दोनों ने मेन गेट बंद कर दिया और टीम को बंधक बना लिया। टीम के साथ हाथापाई की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। घर का लोड तक नहीं जांचने दिया गया।
सरपंच ने ने बचाया, मीटर लगाया घर से बाहर
एसडीओ ने बताया कि वे किसी तरह बचकर गांव के सरपंच के पास पहुंचे। बाद में मीटर घर से बाहर निकालकर पोल पर लगाया गया। सदर थाना पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।