हिसार। नगर निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों के साथ मंगलवार दोपहर बाद पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। मुख्य सफाई निरीक्षण सुभाष चंद्र सैनी के नेतृत्व में टीम ने पॉलिथिन पाए जाने पर कैंप चौक स्थित चूड़ामणि अस्पताल पर तीन हजार रुपये, मलिक चौक स्थित प्रेम जनरल स्टोर पर 1500 रुपये, शर्मा मेडिकल हॉल पर 500 रुपये, ऋषि नगर स्थित गोस्वामी अस्पताल पर 1500 रुपये, विजय नारंग मेडिकल हॉल पर 1500 रुपये, आकाश मेडिकल हॉल पर 1500 रुपये, कैंप चौक स्थित मेट्रो मेडिकल पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। इन सभी को चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में पॉलिथिन पाया गया तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक राजकुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।