{"_id":"5a43f7084f1c1ba12d8bb0f7","slug":"181514403592-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहू में किसान ने भैंस चोरी करने से रोका तो मारी गोली, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहू में किसान ने भैंस चोरी करने से रोका तो मारी गोली, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
उकलाना के गांव साहू में भैंस चोरी करने आए चोरों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। चोर भैंस और कटड़े को पिकअप गाड़ी में चढ़ा रहे थे। इस दौरान अचानक किसान जग गया और जब उसने चोरी का विरोध किया तो चोरों ने किसान इंद्रपाल (32) पर फायरिंग कर दी जिससे गोली उसके पेट में लगी। वारदात मंगलवार रात 3 बजे की है। परिजनों ने उसे शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार देर शाम को इंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोड जाम कर दिया। इस दौरा पाबड़ा, भूना व उकलाना जाने वाले तीनों लिंक रोड जाम हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किए मगर ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों की पहले पुलिस गिरफ्तारी करे, इसके बाद जाम खोला जाएगा। देर शाम तक तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण माने और उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर, चोरी का प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
गांव साहू के हेतराम बिश्नोई ने बताया कि उसका छोटा भाई इंद्रपाल खेती करता था और रात को परिवार के साथ घर में सो रहा था। घर के साथ लगता उनका नोहरा (पशु रखने वाला बाड़ा) है। नोहरे में भैंस, कटड़ा व दो झोटी बंधी थी। बुधवार तड़के तीन बजे पड़ोसी दलीप ने इंद्रपाल को आवाज दी कि पशु संभाल लें। उस समय तीन-चार चोर उनकी भैंस व कटड़ा पिकअप में चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। आवाज सुनकर चोर भी अलर्ट हो गए। उन्होंने आवाज दे रहे दलीप की तरफ पिस्तौल तान दी और उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसी दौरान दलीप की आवाज सुनकर बाहर निकले इंद्रपाल ने भैंस चढ़ा रहे चोरों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने फिर इंद्रपाल पर गोली दाग दी। गोली उसके पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इंद्रपाल को गोली मारकर चोर बिना पशु चढ़ाए ही पिकअप लेकर मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों और पड़ोसियों ने इंद्रपाल को संभाला और उसको उकलाना के अस्पताल में लेकर पहुंचे। मगर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए बोला। उसके बाद उसे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे इंद्रपाल का ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली। बाद में उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसने दोपहर बाद दम तोड़ दिया।
चार साल में गांव से 15 भैंस चोरी
हेतराम ने बताया कि उकलाना एरिया में भैंस चोरों का आतंक है। उनके गांव में चार साल में करीब 15 भैंस चोरी हो चुकी हैं। हर साल सर्दी के मौसम में भैंस चोरी की दो-तीन वारदात जरूर होती हैं। पिछले दिनों गांव चमारखेड़ा से चार भैंस चोरी हुई थी। इसलिए एरिया के लोग भैंस चोरी की वारदातों के प्रति रात को अलर्ट रहते हैं।
विज्ञापन
नाकेबंदी के बावजूद भागने में कामयाब रहे चोर
वारदात के बाद ग्रामीणों ने फोन कर उकलाना थाना में सूचना दी। डीएसपी जयपाल सिंह, एसएचओ संदीप श्योराण थाना, सीआईए व स्पेशल स्टाफ के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एरिया की नाकेबंदी कराई। मगर वारदात करने वाले बदमाश भागने में सफल रहे।
साहू में किसान ने भैंस चोरी करने से रोका तो मारी गोली, ग्रामीणों ने तीन घंटे लगाया जाम
दौरा पाबड़ा, भूना व उकलाना जाने वाले तीनों लिंक रोड पर लगा रहा लंबा जाम
वारदात को अंजाम देकर चोर बिना पशुओं के पिकअप लेकर फरार