फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मासूम से दरिंदगी : यूटरस फाड़ आंत में घुसी 24 सेमी लकड़ी

मासूम से दरिंदगी : यूटरस फाड़ आंत में घुसी 24 सेमी लकड़ी

Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मासूम से दरिंदगी : यूटरस फाड़ आंत में घुसी 24 सेमी लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मासूम के साथ हुई दरिंदगी इतनी भयावह कि सुनते ही किसी की रूह कांप जाए। दरिंदे ने मासूम के गुप्तांग में 24 सेमी लकड़ी घुसा दी। इसमें से करीब 16 सेमी लकड़ी गुप्तांग के अंदर थी। पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉक्टर रीतू गुप्ता ने बताया कि गुप्तांग में लकड़ी घुसाने से ही मासूम की मौत हुई है। वारदात में यूज की गई लकड़ी की लंबाई करीब 24 सेमी है। प्रशासन ने दो महिला डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। यह लकड़ी यूटरस (गर्भाश्य) के अंदर से बड़ी आंत में जा घुसी। आंत पर चोट के निशान मिले हैं।
पोस्टमार्टम में लगे दो घंटे
दो सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में करीब दो घंटे लगे। पोस्टमार्टम करीब 2:0 बजे शुरू हुआ और करीब 4:50 बजे तक चला। रेप की पुष्टि के लिए डॉक्टरों ने स्वैब लेकर मधुबन जांच के लिए लैब में भेजा है। पोस्टमार्टम में किसी तरह से जांच प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

चेहरे, कंधों और कमर में खरोंच के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मासूम के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसके कंधे, कमरे और चेहरे पर निशान हैं। नाक पर चोट लगने के कारण खून निकला हुआ है। गले पर भी खरोंच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायनीकोलॉजिस्ट और ईएनटी डॉक्टर ने किया पोस्टमार्टम
नागरिक अस्पताल में मासूम के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। बोर्ड में एक गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर और दूसरी ईएनटी डॉक्टर शामिल थीं। डॉक्टर रीतू गुप्ता और डॉक्टर मीना मलिक ने पोस्टमार्टम किया है। डॉक्टर रीतू गुप्ता ने बताया कि गुप्तांग में लकड़ी घुसाने से मासूम की मौत हुई है। वारदात में यूज की गई लकड़ी की लंबाई करीब 24 सेंटीमीटर है।

पुलिस की तुकबंदी, 12 राउंडअप कर पूछताछ
इस मामले में फिलहाल पुलिस तुकबंदी के आधार पर काम कर रही है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस का मनाना है कि आरोपी झुग्गी झोपड़ी वालों में से ही है। उन्होंने देर शनिवार देर रात करीब 12 युवकों को उठाया। उनके मोबाइल की चेकिंग की जा रही है। साथ ही ये पूछा जा रहा है कि आखिर कहीं वारदात करने वालों में ये तो शामिल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed