{"_id":"5967c3bc4f1c1b722b8b46a7","slug":"161499972540-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलानी की महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलानी की महिला से दुष्कर्म
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के जिला झुंझुनू के पिलानी शहर की 32 साल की एक महिला की शिकायत पर चुरू के गांव कालरी के विक्रम और रोहताश के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पिलानी निवासी तीन बच्चों की मां ने कहा कि उसका पति के साथ झुंझुनू की अदालत में तलाक का केस विचाराधीन है। तीन महीने पहले उसकी दोस्ती चुरू के गांव कालरी के विक्रम के साथ हो गई थी। वह उसके साथ चंडीगढ़ घूमने चली गई थी और लौट आई थी। विक्रम बाद में उसे पिलानी के एक होटल में ले गया था और उसने रेप किया था। विक्रम के पास उसके गांव का रोहताश आता-जाता था। उसकी बोलचाल रोहताश से हो गई थी। रोहताश 10 जुलाई को पिलानी में उसके घर आया और उसके साथ रेप किया था। वह रोहताश को पकड़वाने की नीयत से हिसार ले आई थी। उन्होंने तोशाम रोड के एक होटल में एक कमरा बुक कराया था। रोहताश ने वहां उससे रेप किया था। वह बाहर खाना लेने गया तो उसने मौका पाकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया था। महिला ने शिकायत में विक्रम और रोहताश के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की थी। महिला थाना पुलिस ने मेडिकल कराकर दोनों नामजद युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था।
महिला थाना की एएसआई शीला देवी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद महिला को होटल से लाया गया। सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बाद में शिकायतकर्ता महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं। वहां महिला अपने बयान से पलट गई।
विज्ञापन
कोर्ट में बयान से पलटी
- शिकायतकर्ता ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दी शिकायत