फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने निगला जहर, हालत नाजुक

पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने निगला जहर, हालत नाजुक

Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने निगला जहर, हालत नाजुक
हिसार। डोगरान मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति की पिटाई से तंग आकर जहर निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के छोटे भाई सोनू ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की शादी करीब दस साल पहले डोगरान मोहल्ला निवासी नरेश के साथ हुई थी। उसकी बहन के आठ वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी बहन सुनीता अपने घर पर काम कर रही थी। बाकी परिजन भी घर पर ही मौजूद थे। कुछ देर बाद उसका पति नरेश शराब के नशे में घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने अपने पति को समझाने की कोशिश की तो वह उसके साथ हाथापाई करने लगा। जब उसने उस बात का विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। सोनू का आरोप है कि सुनीता ने अपने पति द्वारा रोज-रोज झगड़े व मारपीट से तंग आकर जहर निगल लिया। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल सुनीता का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed