फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जेठ-जेठानी, सास-ससुर पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप

जेठ-जेठानी, सास-ससुर पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप

Sat, 01 Jun 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
जेठ-जेठानी, सास-ससुर पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप
हिसार। भोजराज गांव निवासी विधवा महिला ने अपने जेठ-जेठानी और सास-ससुर पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए उन्हें तंग करते हैं। उन्होंने उसके बेटे को या तो जहर देकर मारा है या आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। पीड़िता ने महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टर पर भी बेटे की मौत के बाद पुलिस को सूचित नहीं करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोजराज गांव निवासी मंतो देवी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। 19 साल का मनीष व 16 साल की सैजल। उसके पति का करीब डेढ़ साल पहले देहांत हो चुका है। आरोप है कि उसका जेठ सुभाष, जेठानी सुमन, ससुर नत्थूराम और सास सावित्री उनके हिस्से की जमीन को लेकर उसे और उसके बच्चों को काफी परेशान करते हैं। उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं। एक मई को उसके बेटे की मौत हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ही उसके बेटे को जबरदस्ती जहर देकर मारा है या उसने इनसे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसकी बेटी को एक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की तथा धमकी दी कि वे इस बारे में किसी को कोई बयान न दें। उसके बेटे की मौत हिसार के महात्मा गांधी अस्पताल में हुई थी, लेकिन वहां के डॉक्टर ने मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव को आरोपियों के हवाले कर दिया। इसका पता जब पीड़िता के भाई शिकारपुर निवासी साधुराम को चला तो वह मौके पर पुलिस को लेकर पहुंच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराया। जांचकर्ता सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 328, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed