{"_id":"5cf04106bdec220758761e49","slug":"15592492044-hisar-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट चलाने का दूसरा आरोपी भी काबू, लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली नोट चलाने का दूसरा आरोपी भी काबू, लिया रिमांड पर
विज्ञापन
नकली नोट चलाने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अब तक डेढ़ लाख से अधिक के नकली नोट चला चुके हैं आरोपी
पुलिस को है तीसरे आरोपी देवेंद्र की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला (ब्यूरो)। शहर के पुराना बस अड्डा पर पांच सौ रुपये के नकली नोट से खरीदारी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने जिला रोहतक के गांव सुडाना निवासी प्रविंद्र को उसके घर से ही गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इससे पहले नकली नोट चलाते समय फ्रूट की रेहड़ी लगाने वालों के हत्थे चढ़े आरोपी मनजीत उर्फ मोनू को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान मनजीत ने बताया है कि इस धंधे में उसका भाई देवेंद्र भी शामिल है। उसी की बोलेरो गाड़ी के माध्यम से वह अलग अलग शहरों में 500 रुपयों के नकली नोट चलाते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात करीबन 9 बजे एक युवक पुराना बस अड्डे पर लगी तरबूज की रेहड़ी पर तरबूज खरीदने के लिए आया। उसने रेहड़ी से तरबूज लेकर रेहड़ी संचालक को पांच सौ रुपये का एक नोट थमा दिया। रेहड़ी संचालक ने जब नोट को देखा तो वो नकली था। उसके शोर मचाने पर अन्य रेहड़ी वाले भी एकत्रित हो गए और उन्होंने युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
---------
घर का कमरा मिला फलों से भरा हुआ
नकली नोट चलाने के आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया है कि वे अब तक डेढ लाख रुपयों से अधिक के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। बरवाला में उन्होंने मंगलवार को 4 हजार रुपयों के नोट चलाए हैं। आरोपितों ने यह भी बताया है कि नकली नोट देवेंद्र लेकर आता था व बाद में उन्हें शामिल कर ये नोट बाजार में चलाते थे। पुलिस ने जब आरोपी मनजीत की निशानदेही पर देवेंद्र व प्रविंद्र के घर उनके गांव में छापा मारा तो यहां पुलिस को उनके घर के कमरों में भारी तादाद में केले, तरबूज व अन्य फल मिले। इससे साफ जाहिर है कि आरोपितों ने रेहड़ी संचालकों को ही नकली नोट चलाने का शिकार बनाया है। चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि पुलिस आरोपी देवेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद मामले की और परतें खुलेंगी।