{"_id":"5c21343cbdec2256f03e9730","slug":"151545679932-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी शराब तस्करी में गुजरात निवासी पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी शराब तस्करी में गुजरात निवासी पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। स्थानीय बस स्टैंड पर महंगी शराब गुजरात ले जाने की फिराक में पुलिस ने तीन आरोपियों को उनकी गाड़ी सहित धर दबोचा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी चांदी राम को सूचना मिली कि कुछ लोग हिसार से महंगी शराब लेकर जयपुर जाने वाली बस में रखकर गुजरात ले जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने बस स्टैंड पर चौकसी बढ़ा दी।
कुछ देर बाद एक एक्सयूवी महेंद्रा गाड़ी जयपुर जाने वाली बस के साथ आकर रुकी। पुलिस ने शक के आधार पर इसे चेक किया तो इसमें कपड़े के कुल 6 बैग सफेद व नीले रंग के मिले, जिनमें हाई क्वालिटी की शराब की बोतलें पैक हुई मिली। गाड़ी के चालक सहित तीनों आरोपियों को नियमानुसार शराब सहित गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान बासड़ा निवासी विनोद और गुजरात जिला भुज के मादापुर निवासी दलीप व पराग के रूप में हुई। इन 6 थैलों में कुल 144 बोतलें विभिन्न मंहगे ब्रांड की बरामद हुई। आरोपी बरामद हुई शराब के बारे में कोई लाइलेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
एक डेयरी संचालक दूसरा लगाता है फेरी
पुलिस की पूछताछ पर बासड़ा निवासी विनोद ने बताया कि वह गांव बासड़ा में ही दूध की डेयरी का काम करता है और गुजरात के रहने वाले पिता-पुत्र दलीप व पराग कई दिन से उसके संपर्क में हैं। पहले भी उनको हिसार से शराब लेकर दी थी, जिससे हमें 30 हजार रुपये का फायदा होने वाला था। गुजरात के रहने वाले दलीप ने बताया कि वह गुजरात में फेरी लगाकर रेडिमेड कपड़े बेचने का काम करता है। लालच में आकर हिसार से शराब ले जाकर गुजरात में महंगे दामों पर बेच देता है। इस काम में अपने बेटे पराग को भी साथ लेकर आया था, जो पुलिस द्वारा पकड़ा गया।