फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मार्केट कमेटी अधिकरियों ने पकड़े राजस्थान की गेंहू के भरे 6 ट्रक

मार्केट कमेटी अधिकरियों ने पकड़े राजस्थान की गेंहू के भरे 6 ट्रक

Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी अधिकरियों ने पकड़े राजस्थान की गेंहू के भरे 6 ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर।
आदमपुर में गेहूं घोटाले की आशंका जताने के बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आई भारी मात्रा में गेहूं पकड़ी है। बुधवार को मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार को सूचना मिली कि आदमपुर में राजस्थान की गेहूं मंडी में आई है तो सचिव ने मंडी सुपरवाइजर संदीप लोहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर राजस्थान से आई गेहूं का पता लगाने के आदेश दिए जिस पर टीम ने गेहूं की अवैध आवक के खिलाफ अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान दड़ोली रोड स्थित एक कॉटन इंडस्ट्रीज में गेहूं से लदे छह ट्रक ों को टीम ने कब्जे में लिया है। अधिकारियों ने जब गेहूं के बारे में ट्रक चालकों से बातचीत की तो पता चला कि ये गेहूं राजस्थान के सरदार शहर से आया है। जांच में पता चला कि यह गेहूं आदमपुर के एक आढ़ती ने मंगवाई थी। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने सभी ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर उनको किसान रेस्ट हाउस में पुलिस की निगरानी में खड़े कर कार्रवाई शुरू की तो एक के बाद एक परतें खुलनी शुरू हुई। जब अधिकारियों ने कॉटन मील के कर्मचारी से पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने अनाजमंडी के एक व्यापारी को मील की खाली पड़ी जगह में गेहूं डालने के लिए दी थी, जिस पर उन्होंने उस व्यापारी से पूछताछ की तो पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

अपने क्षेत्र में नहीं बिकने देंगे बाहर का गेहूं
मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह गेहूं अनाज मंडी की फर्म साथी ट्रेडिंग कंपनी ने मंगवाई थी। राजस्थान में व्यापारी का रिश्तेदार व्यापार करता है और उसके मार्फत ये ट्रक आदमपुर आए हैं। सचिव ने बताया कि सभी ट्रकों का तोल करवाने पर ट्रकों में लदी गेहूं का वजन 1149 क्विंटल पाया गया है जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने व्यापारी से 39,893 रुपये मार्केट फीस व 39,893 रुपये एचआरडीएफ के भरवाए गए हैं। इसके अलावा मार्केट फीस पर 10 हजार रुपये जुर्माना एचआरडीएफ पर 11,968 रुपये जुर्माने के रूप में भरवाए गए हैं। कुल मिलाकर व्यापारी से 1,01,754 रुपये भरवाए गए हैं। मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र ने बताया कि किसी भी सूरत में बाहरी राज्यों की गेहूं आदमपुर मंडी में नहीं बिकने दी जाएगी। जो ऐसा करता पाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed