{"_id":"5a85e6b54f1c1b78028b4920","slug":"151518724789-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने वाली पत्नी समेत पांच का हुआ लाई डिटेक्टर टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज करने वाली पत्नी समेत पांच का हुआ लाई डिटेक्टर टेस्ट
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने मिलगेट एरिया के राजेश मर्डर मामले में वीरवार को मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट मधुबन स्थित लैब में कराया। राजेश ने बारह क्वार्टर एरिया की युवती पूनम से लव मैरिज की थी। टेस्ट का रिजल्ट कुछ दिन बाद आएगा।
मिलगेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह की टीम ने पांचों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम, जेठ राकेश कुमार, ससुर ओमप्रकाश और मृतक के दो ससुराल जनों का टेस्ट कराया। दो और का टेस्ट होना बकाया है। मिलगेट का राजेश कुमार 2 फरवरी 2017 को किसी काम से घर से निकला था। चार फरवरी को उसका शव मिर्जापुर के निकट रेलवे लाइन के साथ झाड़ियों में मिला था। वहां शराब की खाली बोतल और कुछ सामान पड़ा था। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी के परिजनों पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस आज तक इस हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। मृतक के परिजनों ने दो दिन पहले गुत्थी सुलझाने की मांग को लेकर सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संजय चौहान के साथ लघु सचिवालय के सामने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में दलित समाज के लोगों ने पिछले महीने महिला आयोग की सदस्य को भी शिकायत देकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था। अनुसूचित आयोग के सामने भी इस मामले को रखा जा चुका है।