फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फव्वारा चौक के पास की घटना

फव्वारा चौक के पास की घटना

Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
फव्वारा चौक के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ओल्ड कोर्ट एरिया स्थित स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी में बुधवार शाम दो युवक पहुंचे। वे स्टाफ और पढ़ाई कर रहे बच्चों से बेवजह गाली-गलौज करने लगे। सूचना मिलने पर लाइब्रेरी संचालक नवदीप दलाल मौके पर पहुंचे तो एक ने पिस्तौल के बल पर धमकाया।
संचालक ने एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, दूसरा भाग गया। पुलिस ने आईटीआई के छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। नवदीप दलाल ने बताया कि स्टाफ ने फोन कर बताया कि दो युवक आईटीआई की ड्रेस में आए हैं। तुतलाती जबान में बेवजह गालियां दे रहे हैं। वह कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की तो वे भागने लगे। पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक ने पिस्तौल दिखा दी। संचालक ने साथियों की मदद से उसे काबू कर पुलिस को सूचना दे दी। तभी सिविल लाइन और सीआईए की दो टीमें मौके पर पहुंच गई। उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर चली गई। सूत्रों के अनुसार छात्रों के एक दोस्त का बुधवार को जन्मदिन था। दोनों स्टूडेंट जन्मदिन मनाने एक कैफे में आए थे। छात्र अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल ले आया था। पीएलए चौकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि छात्र पर केस दर्ज किया। वह असलाह पिता के नाम बता रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

एक साल पहले भी हुआ था हमला
नवदीप दलाल ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी में कुछ युवकों ने घुसकर एक साल पहले भी छात्रों से मारपीट की थी। तब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज साथ देकर शिकायत की थी, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव
नवदीप दलाल एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हैं। पिछले काफी समय से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नवदीप की अगुवाई में पिछले दिनों छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed