फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मस्जिद में आम व्यापारी को थप्पड़ मारने का आरोपी भेजा जेल

मस्जिद में आम व्यापारी को थप्पड़ मारने का आरोपी भेजा जेल

Fri, 14 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद में आम व्यापारी को थप्पड़ मारने का आरोपी भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने विवेक नगर में मस्जिद के गेट पर यूपी के एक आम व्यापारी को थप्पड़ मारने के आरोपी ऋषि नगर के अनिल कुमार को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को केस दर्ज किया था।
सिटी थाना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच ऋषि नगर के अनिल कुमार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया। एक संगठन के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते वे साथ लगते विवेक नगर में मस्जिद के गेट के सामने पहुंच गए थे। वहां प्रदर्शनकारियों में से एक आदमी ने मस्जिद के अंदर से गेट पर आए अल्पसंख्यक समुदाय के मोहम्मद आसिन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था। उसके बाद बहस होने पर उसने अल्पसंख्यक समुदाय के आदमी को थप्पड़ जड़ दिया था। वहां हंगामा खड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। प्रदर्शनकारी तब तक खिसक गए थे। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सांप्रदायिक हमले की सर्व कर्मचारी संघ ने की निंदा
सर्व कर्मचारी संघ ने गत दिनों मस्जिद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भयभीत करने और गाली-गलौज करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए चिंता व्यक्त की है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने कहा कि शहर की धर्मनिरपेक्ष फिजा को खराब करने के इरादे से की गई इस घटना को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव पैदा करने की कोशिश
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि हिसार में जान-बूझकर तनाव पैदा किया जा रहा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि किसी ने भी उस व्यापारी से यह जानने की कोशिश नहीं कि उसने भारत माता की जय बोलने का विरोध क्यों किया। मस्जिद में कार्यरत कर्मचारी ने मीडिया के सामने ही कहा कि हम भारत माता की जय नही बोलेंगे। इससे स्पष्ट हो जाता है कि यह स्थान संदिग्ध और अनैतिक कार्य करने वालों की शरण स्थली है।

-सिटी थाना पुलिस ने 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया था मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed