फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परिवार सोया था खाना खाकर, चोर खंगाल गए घर

परिवार सोया था खाना खाकर, चोर खंगाल गए घर

Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
परिवार सोया था खाना खाकर, चोर खंगाल गए घर
हिसार। बालसमंद में परिवार रात को सोया हुआ था और चोर उनके घर को खंगाल गए। चोरों ने अलमारी से नकदी व जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बालसमंद पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बालसमंद निवासी सुरेश ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है और वह और उसका भाई रमेश कुमार एक ही मकान में रहते हैं। 6 मई की रात को वे सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह उठा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। उसने परिवार के सदस्यों को उठाया और अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली थी और उसमें रखे जेवरात और दो हजार रुपये की नकदी गायब थी। हेडकांस्टेबल अनिल कुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed