फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिर्चपुर मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा

मिर्चपुर मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा

Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मिर्चपुर मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा

विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। वर्ष 2010 में हुए मिर्चपुर कांड में नारनौंद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार देर रात को तीन सजायाफ्ता को और गिरफ्तार करने में नारनौंद पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। इससे पहले पुलिस ने एक सजायाफ्ता को रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को चारों को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
अप्रैल 2010 में वाल्मीकि बस्ती के घरों में आग लगाने व दो लोगों को जिंदा जला देने के मामले में 24 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट का जो फैसला आया था, उसमें 33 लोगों को सजा सुनाई गई थी। इनमें 12 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 12 को दो-दो साल व 9 लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई गई थी। इन दोषियों में से 22 लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 11 सजायाफ्ता फरार चल रहे थे। पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहे कुलविंद्र को पुलिस ने रविवार को गुराना गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया था, वहीं रविवार देर रात मिर्चपुर गांव से ही तीन आरोपी सत्यवान, धर्मबीर व जोगेंद्र उर्फ जोगल को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। सात आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार करेंगे बाकी को
इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि मिर्चपुर मामले में रविवार को चार सजायाफ्ता को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी बचे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं फरार
मिर्चपुर कांड के सात सजायाफ्ता आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इनको गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। फरार सजायाफ्ता में प्रदीप, राजपाल, संजय, अमित, राजा, पवन व प्रदीप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed