{"_id":"5b9eb6db867a557fe9785e83","slug":"141537128155-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ के पुराने नोट मामले में भूमिगत हो गए डीलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ करोड़ के पुराने नोट मामले में भूमिगत हो गए डीलर
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
1.43 करोड़ के पुराने करेंसी मामले में भूमिगत हो गए डीलर
पुलिस ने मामले में आरोपी के घर दिल्ली में दी दबिश, घर से मिला फरार
फोटो - 60
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार। करीब डेढ़ करोड़ पुरानी करेंसी के मामले में सौदा करने वाला व करवाने वाले भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने मामले में वांछित दिल्ली के एक सौदागर व हिसार के बिचौलिए की तलाश है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जब पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंची तो वह फरार हो चुका था। पुलिस टीम को आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि उन तक खबर पहुंची है कि हिसार पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की पुुरानी करेंसी पकड़ी है। उस दिन के बाद से वह घर नहीं आया है। इसके अलावा मामले में दूसरा आरोपी गांव डाटा गुराणा का उपेंद्र मास्टर भी फरार है। उपेंद्र मास्टर पूरे मामले का बिचौलिया बताया गया है, जिसने पैसे बदलवाने का भरोसा देकर पकड़े गए तीन आरोपियों को हिसार बुलाया था। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से पांच प्रतिशत की दर से साढ़े सात लाख में पुराने नोट खरीदकर लाए थे। उनको हिसार के डाटा गुराणा निवासी उपेंद्र मास्टर ने भरोसा दिया था कि वह इन नोटों को 26 लाख में बिकवा देगा। जब वह हिसार पहुंचे तो पुलिस टीम ने छापेमारी करके उनको गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी रोहतक के गांव गिरावड़ निवासी सुनील, समर गोपालपुर निवासी प्रवीन और दिल्ली विकासपुरी निवासी गुर इकबाल को रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वर्जन
पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी के लिए गई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, केस जांच अधिकारी