फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आवास पर खड़ी सिवानी एसडीएम की गाड़ी पालतू कुते सहित हुई चोरी, चौकीदार ही निकला चोर

आवास पर खड़ी सिवानी एसडीएम की गाड़ी पालतू कुते सहित हुई चोरी, चौकीदार ही निकला चोर

Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आवास पर खड़ी सिवानी एसडीएम की गाड़ी पालतू कुते सहित हुई चोरी, चौकीदार ही निकला चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
सिवानी एसडीएम आवास पर खड़ी उनकी सरकारी गाड़ी देर रात उनके आवास से उनके पालतू कुत्ते सहित चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका अपना चौकीदार ही निकला। कथित रूप से गाड़ी चुराने के बाद देर रात चौकीदार बहल की तरफ रवाना हुआ तो रास्ते में यह गाड़ी मिठ्ठी गांव से पहले एक पेड़ और उसके बाद बिजली के खंभे को तोड़ते हुए जलघर की दीवार में जा घुसी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी व कुत्ते को बरामद कर जांच शुरू कर दी। घटना के वक्त एसडीएम राजेश कुमार अवकाश पर थे और चौकीदार उनके आवास पर अकेला ही था।
जानकारी के अनुसार कस्बा बहल का रहने वाला प्रदीप कुमार करीब 10 दिन पहले ही अनुबंध के आधार पर एसडीएम कार्यालय और आवास में चौकीदार के पद पर लगा था। सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार अवकाश लेकर फरीदाबाद स्थित अपने घर गए हुए थे और चौकीदार प्रदीप कुमार एसडीएम आवास पर अकेला ही था। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में एसडीएम के सरकारी चालक रामपाल के अनुसार वह रोजाना की तरह सोमवार की शाम करीब 5 बजे एसडीएम सिवानी की सरकारी गाड़ी को उनके आवास पर खड़ी कर चाबी वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। मंगलवार को वह जब गाड़ी की सफाई करने के लिए एसडीएम आवास पहुंचा तो वहां ना गाड़ी मिली ना एसडीएम का पालतू कुत्ता। उधर, एसडीएम आवास से देर रात गायब हुई इस सरकारी गाड़ी के अचानक गायब होने और उसके मिठ्ठी गांव में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चौकीदार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
सिवानी पुलिस ने एसडीएम के सरकारी चालक रामपाल की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी चौकीदार प्रदीप कुमार के खिलाफ सरकारी गाड़ी और एसडीएम का पालतू कुत्ता चुराने के अलावा गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने के बाद गाड़ी सहित कुत्ते को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में कोई और भी शामिल था या नहीं इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद से खुद हैरान: एसडीएम
इस बारे में एसडीएम राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि वे इस हादसे से खुद हैरान हैं कि आखिर वह किसकी इजाजत से उनके आवास पर खड़ी उनकी सरकारी गाड़ी लेकर गया था। इससे सरासर चोरी का मामला बताते हुए एसडीएम ने कहा कि वह उनकी गाड़ी ही नहीं बल्कि उनके पालतू कुत्ते को भी चुरा ले गया था।

गाड़ी चुराई नहीं, चूक हुई है : चौकीदार
अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे चौकीदार प्रदीप कुमार ने कहा कि वह गाड़ी और कुत्ते को चुराकर नहीं ले गया था। वह गाड़ी लेकर बहल स्थित अपने घर जा रहा था और कुत्ता अकेला ना रह जाए इसलिए उसे अपने साथ ले गया था। चौकीदार ने कहा कि अगर यह हादसा नहीं होता तो वह सुबह सुरक्षित गाड़ी और कुत्ते के साथ वापस एसडीएम आवास पर आ जाता। प्रदीप ने माना कि उससे बहुत बड़ी चूक हुई है और इसके लिए वह खुद को दोषी भी मानता है। प्रदीप के अनुसार उसने गाड़ी ले जाने की किसी से कोई इजाजत भी नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed