फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लटूपाट के विरोध में 14 फरवरी को 24 घटें बंद रहेंगे जिले के पेट्रोल पंप

लटूपाट के विरोध में 14 फरवरी को 24 घटें बंद रहेंगे जिले के पेट्रोल पंप

Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
लटूपाट के विरोध में 14 फरवरी को 24 घटें बंद रहेंगे जिले के पेट्रोल पंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चौधरीवास स्थित पेट्रोल पंप से हुई 5.5 लाख की लूट की रिकवरी पुलिस ने यदि 13 फरवरी तक नहीं की तो 14 फरवरी को 24 घंटे के लिए जिलेभर के पेट्रोल पंप बंद कर हड़ताल की जाएगी।
प्रधान ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि हड़ताल 14 फरवरी को सुबह छह बजे से शुरू की जाएगी, जो 24 घंटे रखी जाएगी। इस दौरान जिलेभर के सभी पंप बंद रहेंगे। हड़ताल के दौरान केवल फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की गाड़ियों को ही तेल दिया जाएगा। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी पंप मालिक पुलिस विभाग को तेल उधार नहीं देगा। रुपयों की बरामदगी के बाद ही पुलिस विभाग की उधारी चालू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो हड़ताल को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि यदि पुलिस इसी पंप पर पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ लेती तो अपराधियों के हौसले नहीं बढ़ते और यह वारदात नहीं होती।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में एसोसिएशन के राज्य प्रधान दिनेश गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सुशील गोयल, सचिव अजय खरींटा, मनोज गर्ग, पवन, गोयल, नकुल अग्रवाल, रवि रतन, अरुण गोयल, प्रतीक गोदारा, संजू गोयल, दिनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हेमंत ढींगड़ा, संदीप जैन, मुकेश सैनी, कुलदीप नैन, सौरभ राजलीवाला, अनुज सैनी, संदीप सेवदा, गजेंद्र मान, रमेश मल्हान, पुनीत भल्ला, रविश गोस्वामी, कुलदीप सिंह, सुनील पचार, रजत दलाल, कुश मित्तल, रोहित राडा, भव्य भूटानी, धीरेंद्र पूनिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed