फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर मेकर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,33 लाख मिल चुके थे 14 और मिलने थे

फ्यूचर मेकर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,33 लाख मिल चुके थे 14 और मिलने थे

Fri, 28 Sep 2018 12:52 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,33 लाख मिल चुके थे 14 और मिलने थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फ्यूचर मेकर मामले में साइबराबाद पुलिस ने एक और आरोपी वेंकटेश्वरलू उर्फ वेंकेट को गिरफ्तार कर लिया। साइबराबाद आर्थिक अपराध विंग की टीम ने छापेमारी करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को उसके निवास स्थान आंध्रप्रदेेश के नेल्लोर जिले से नवाबबेट गांव से गिरफ्तार कर लिया। आर्थिक अपराध विंग के अनुसार आरोपी फ्यूचर मेकर के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर में से एक है। आरोपी ने लोगों के साथ ठगी करने के लिए हैदराबाद के एसआर नगर में फ्यूचर मेकर का दफ्तर खोला। इसके बाद आरोपी ने लोगों से ठगी करने के लिए अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने शुरू कर दिए। आरोपी ने बड़े होटलों में फ्यूचर मेकर के बारे में कार्यक्रम आयोजित किए। वह कंपनी में पैसा निवेश करने वालों को भारी रिटर्न देने का वादा करके इस कंपनी में पैसा लगवाता था। विंग के अनुसार आरोपी ने करीबन दो हजार लोगों को झांसे में लेकर उनसे करोड़ों रुपये कंपनी में निवेश करवा दिए। इस निवेश से आरोपी को कंपनी की तरफ से प्लेटिनम स्टार की उपाधि दी गई। आरोपी को इस दौरान 33 लाख की नकदी भी बतौर इनाम के तौर पर मिली। इसके बाद आरोपी ने और भी लोगों को कंपनी के साथ जोड़ा और डायमंड स्टार की उपाधि ली। विंग के अनुसार इसके बाद आरोपी को 14 लाख की नकदी इनाम के तौर पर मिलनी थी, जो पुलिस की छापेमारी के कारण नहीं मिल पाई। पुलिस आरोपी से डिटेल पूछताछ करने के लिए कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed