फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खेतों में सो रहे मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत

खेतों में सो रहे मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत

Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खेतों में सो रहे मजदूर की अज्ञात परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास। गांव मदनहेड़ी में खेतों में सो रहे एक मजदूर को किसी जहरीले जीव के काटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में शव को रखवा दिया है।

बास तहसील के गांव मदनहेडी के खेतों में बने कमरे के बाहर जमीन पर सो रहे बिहार के मोतिहारी जिले के 40 वर्षीय गोपी मजदूरी करने के लिए मदनहेड़ी निवासी सत्यवान के पास आया हुआ था। उसके साथ तीन चार मजदूर और भी कमरे पर सोए हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह जमीन पर ही सोया हुआ था। सुबह जब इसके साथ सोए हुए मजदूर उठे तो उन्होंने गोपी को जगाने के लिए उसके पास गए तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना खेत के मालिक व पुलिस को दी गई तो उन्होंने उसको हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रख दिया है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि हमे सूचना मिली थी। हमने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed