{"_id":"5b58cfc94f1c1b466d8b6e89","slug":"131532547017-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप प्रयास मामले में 11 दिन बाद मौके तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से रेप प्रयास मामले में 11 दिन बाद मौके तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गुरुग्राम से हिसार में कोचिंग के लिए आई छात्रा से संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट के टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामला दर्ज होने के 11 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर अब तक पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची। न्याय मांगने के लिए पीड़िता अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को हिसार पहुंचेगी।
गुुरुग्राम निवासी छात्रा ने गुरुग्राम के पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हिसार के सिविल लाइन थाने में भेज दिया था। 13 जुलाई को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें हिसार के सेक्टर-13 स्थित संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेने आई छात्रा के साथ इंस्टीट्यूट के ही प्रोफेसर ने रेप का प्रयास किया था। जिस होटल को छात्रा हॉस्टल के तौर पर उपयोग कर रही थी, उसी में आरोपी टीचर भी रहता था। 11 दिन बाद पुलिस इस मामले में एक कदम आगे भी नही बढ़ पाई है। पीड़िता ने बताया कि इस केस को जिस महिला अधिकारी को सौंपा, वह दस दिन की छुट्टी पर चली गई। पीड़िता का कहना है कि मैं शुक्रवार को हिसार पहुंचकर एसपी को शिकायत देकर न्याय की मांग करूंगी। पीड़िता ने कहा कि वह न्याय मिलने तक लडे़गी। इसके लिए एसपी से न्याय नहीं मिला तो मैं आला अधिकारियों के पास जाऊंगी।
यह था मामला
एफआईआर के अनुसार छह जुलाई 2018 को दोपहर के करीब 12 बजे जब वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। आधी रात को करीब 12 बजे टीचर सुमोद राठौर ने दरवाजा खड़खड़ाया। सुमोद राठौर ने उससे कहा कि उसके कमरे का वॉश रूम खराब हो गया है। इसलिए वह उसके कमरे का वॉश रूम प्रयोग करना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि टीचर 55 से 60 साल के बीच होने के कारण उसे किसी गलत इरादे का अंदेशा नहीं हुआ। आरोपी टीचर ने कमरे में घुसने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने धमकी दी। 16 जुलाई को होने वाले पेपर में फेल कर देगा। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म करने, 506 के तहत धमकी देना और धारा 511 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। इसके अलावा पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाकर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह सच है कि मामले में जांच अधिकारी कुछ समय से छुट्टी पर हैै।
-संदीप कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन हिसार